{"_id":"62d592fe42bf044e83042add","slug":"how-will-the-first-aid-be-given-to-the-heart-attack-patient-the-team-asked-the-nursing-officer-after-putting-one-nurse-on-the-bed-another-nurse-gave-treatment-hisar-news-hsr637014470","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक के मरीज को प्राथमिक उपचार कैसे देंगे टीम ने नर्सिंग ऑफिसर से पूछा, एक नर्स को बैड पर लिटाकर दूसरी नर्स ने दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक के मरीज को प्राथमिक उपचार कैसे देंगे टीम ने नर्सिंग ऑफिसर से पूछा, एक नर्स को बैड पर लिटाकर दूसरी नर्स ने दिया उपचार
विज्ञापन
हिसार नागरिक अस्पताल में एनक्वास की टीम निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Hisar
हिसार। नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने अस्पताल परिसर का दौरा किया। टीम के तीन सदस्यों ने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, नीकू, लैब आदि जगहों का निरीक्षण कर वहां का रिकॉर्ड जांचा। नर्सिंग ऑफिसर और वहां पर मौजूद मरीजों से फीड बैक लिया। टीम के सदस्यों के आने के बाद से अस्पताल परिसर की फिजा बदली बदली नजर आई। चारों तरफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त थी। अस्पताल में आने वाले सभी के लिए मास्क अनिवार्य था।
हार्ट अटैक का मरीज आए तो क्या करेंगे
तीन चिकित्सकों की टीम सुबह नागरिक अस्पताल परिसर पहुंची। तीनों चिकित्सक अलग-अलग विभागों में सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को जांचने के लिए चले गये। सीएमओ रत्ना भारती के अलावा नोडल अधिकारी और नर्सिंग ऑफिसर उनके साथ थी। तमिलनाडु से आई चिकित्सक पी मंजुला आपातकालीन कक्ष में पहुंची। पहले वहां पर मौजूद मरीजों से बातचीत की उसके बाद वहां पर काम करने वाली नर्सिंग ऑफिसर से वहां पर रखे हुए उपकरणों और दवाइयों के बारे में पूछा। चिकित्सक से पूछा की अगर आपातकालीन कक्ष में कोई हार्ट अटैक का मरीज आता है उसे प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाएगा। नर्सिंग ऑफिसर मीना को बैड पर लिटाया और मधु ने सीपीआर के जरिए मरीज को कैसे प्राथमिक उपचार दिया जाएगा उसके बारे में बताया। चिकित्सक ने यहां पर आने वाले मरीजों के रिकॉर्ड के बारे में पूछा। एक महीने में एमरजेंसी में कितने मरीज आए। कितने रेफर हुए, कितने का उपचार चला के रिकॉर्ड के बारे में बताया। काफी देर तक आपातकालीन कक्ष का रिकॉर्ड जांचा। ये भी देखा कि वहां पर कितने प्रकार की दवाइयां रखी हुई हैं। उनके बारे में भी चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर से पूछा।
ओपीडी का किया निरीक्षण
इंदौर से आई चिकित्सक जाकिया सैय्यद ने हड्डी रोग, ईएनटी और फिजिशियन की ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी के अंदर चिकित्सक और स्टाफ से बातचीत की। वहां पर रखे हुए उपकरणों के बारे में चिकित्सक और स्टाफ से पूछा। सभी की ओपीडी के रिकॉर्ड की जांच की और पूछा कि किस प्रकार से मरीजों का रिकॉर्ड रखा जाता है। इसके बाद शिशु टीकाकरण का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद नर्स से जानकारी ली कि यहां पर कितने साल तक के बच्चों को टीकाकरण होता है और हर महीने औसतन कितने बच्चे टीका लगवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
नवजात बच्चों को मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी ली
चिकित्सक विरेंद्र जैन ने नीकू और बच्चा वार्ड का दौरा किया। काफी देर तक नीकू के अंदर रहे। वहां पर मौजूद नर्सिंग ऑफिसर और चिकित्सक से नीकू के बारे में जानकारी ली। नीकू में उपचार के लिए आने वाले नवजात शिशुओं को इस प्रकार उपचार दिया जाता है। अगर, कोई गंभीर शिशु है तो उसको किस प्रकार से देखा जाता है इस बारे में स्टाफ और चिकित्सक ने जानकारी ली। इनके अलावा वहां पर मौजूद महिलाओं से बातचीत की और पूछा की अस्पताल में किस प्रकार की सुविधा मिल रही है।
सभी ड्रेस कोड में नजर आए
एन्कवास की टीम के आने से पहले नागरिक अस्पताल को चमकाने का दौर जारी था। सोमवार को जब टीम के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक से लेकर नर्सिंग ऑफिसर तक सभी ड्रेस कोड में नजर आए। सफाई कर्मचारी भी वर्दी में थे। आपातकालीन कक्ष के सामने स्ट्रेचर रखे हुए थे और उन पर चादर डाली हुई थी। इसके अलावा मरीजों का बीपी जांचने के लिए कक्ष के बाहर ही व्यवस्था की हुई थी। इस मौके पर सीएमओ रत्ना भारती, चिकित्सक लता सांगवान, चिकित्सक विक्रम पंघाल, ज्ञानेंद्र, सुरेश कौशिक, अजय लाठर, अजय चुघ के अलावा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेंद्र, नर्सिंग ऑफिसर प्रोमिला, अनुराधा, शर्मिला आदि मौजूद थी।