फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   House fire due to short circuit in Hansi of Hisar

Hansi: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ खाक, मां बेटा रहे चिल्लाते

Sat, 29 Apr 2023 09:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 09:13 AM IST
सार

हांसी में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। आग देखकर मकान मालिक ज्योति खुराना ने जोर-जोर से आवाज लगानी शुरु कर दी।

विज्ञापन
House fire due to short circuit in Hansi of Hisar
मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी की कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 के करीब अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। आगजनी घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग पीड़ित के घर में शार्ट सर्किट से लगी। आग लगने की घटना के समय मां बेटा सो रहे थे। जब आग की लपट उनके बेड तक पहुंची तो उन्हे आग का पता चला।

विज्ञापन


मकान का सामान जलकर राख
आग देखकर मकान मालिक ज्योति खुराना ने जोर जोर से आवाज लगानी शुरु कर दी। जिसके बाद आस पास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों ने आग की सुचना फायर ब्रिगेड को दी मगर जब तक दमकल कर्मी पहुंचे मकान का सामान जलकर राख हो चुका था व लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया था। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया।
विज्ञापन


पांच लाख रुपए के करीब का सामान जलकर
आग लगने से घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़ा, एलईडी, फ्रिज, बैड, संदूक, इन्वर्टर बैटरी सहित ज्योति की बेटी का सामान सहित 50 हजार, रुपए की नकदी सहित पांच लाख रुपए के करीब का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर में आग लगी है वह महिला लोगों के घरों में मजदूरी का काम करती है और उसका बेटा भी मजदूरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ज्योती का रो-रो कर बूरा हाल
मां बेटा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दिये जाने वाले उचित मुआवजे की मांग की है। आग लगने से हुए नुकसान के बाद पीड़ित महिला ज्योती का रो-रो कर बूरा हाल हो गया। ज्योति ने बताया कि उन्होने बड़ी मेहनत से मकान को बनाया था मगर मकान में आग लगने के कारण सब कुछ जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed