फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hope for train restoration on Hisar-Ludhiana route, special train from Hisar to Kakinada Town from February 19

Hisar News: हिसार-लुधियाना रूट पर ट्रेन बहाली की उम्मीद, हिसार से काकीनाडा टाउन के लिए स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hope for train restoration on Hisar-Ludhiana route, special train from Hisar to Kakinada Town from February 19
हिसार। हिसार जंक्शन से लुधियाना के बीच बंद पैसेंजर ट्रेन को लेकर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों को अब जल्द ही ट्रेन सेवा बहाल होने की उम्मीद है। रेलवे के संकेतों के अनुसार 5 फरवरी के बाद इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन को पुराने मार्ग पर फिर से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

1 दिसंबर से यह ट्रेन ट्रैक इंटरलॉकिंग और धूरी-लुधियाना प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते बंद की गई थी। इस दौरान मालगाड़ियों को बठिंडा-अंबाला के रास्ते डायवर्ट किया गया। ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग ने ट्रेन को 23 फरवरी तक बंद दिखाया है, लेकिन लाइन पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के संकेत मिलने के बाद इसे पहले बहाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसी कारण शरबत भला एक्सप्रेस (नई दिल्ली-लोहिया खास) को भी जाखल-मानसा-बठिंडा-फिरोजपुर होकर चलाया जा रहा था, जिससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों बढ़ गया।
विज्ञापन


बीकानेर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन बहाली को लेकर लगातार मांग की जा रही है। जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है, हालांकि अभी तक औपचारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं।हिसार से काकीनाडा टाउन के लिए स्पेशल ट्रेन 19 से
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से काकीनाडा टाउन के लिए स्पेशल ट्रेन 19 से



दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हिसार रेलवे जंक्शन से 19 फरवरी से काकीनाडा टाउन के लिए स्पेशल ट्रेन (07705/07706) का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।


यह लंबी दूरी की ट्रेन हिसार से चलकर नांदेड़ साहिब, खाटू श्याम और अजमेर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन करीब एक हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी। प्रारंभिक चरण में इसके दो फेरे संचालित किए जाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed