फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hooda formed BJP government due to fear of ED: Abhay Chautala

हुड्डा ने ईडी के डर से बनवाई भाजपा की सरकार : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hooda formed BJP government due to fear of ED: Abhay Chautala
नारनौंद में आयोजित इनेलो जनसभा में अभय सिंह चौटाला और उमेद लोहान का स्वागत करते कार्यकर्ता।  - फोटो : स्रोत : स्वयं
नारनौंद। पिछली योजना में हमारे ही लोगों ने भाजपा के हाथों में खेल कर उनकी सरकार बनाने का काम किया था। प्रदेश की जनता ने पिछले चुनाव में उनकी पार्टी को शून्य पर आउट करके सूपड़ा साफ कर दिया। प्रदेश की जनता भाजपा से पीछा छुड़वाना चाहती थी लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे ने ईडी के डर से भाजपा सरकार बनाने का काम किया।
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को अनाज मंडी में पार्टी नेता उमेद सिंह लोहान की ओर से आयोजित जनसभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनने से लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसलिए अब जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कोई नाम लेने वाला नहीं और जो बचा है उसका पाप 25 सितंबर को रोहतक में प्रस्तावित ताऊ देवीलाल की जयंती पर धुल जाएगा।
विज्ञापन

चौटाला ने लोगों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को नए सिरे से संगठित किया जा रहा है। इसलिए 25 सितंबर को रोहतक में राजनीति की हवा बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने बजुर्गों की पेंशन बनाने की शुरुआत की थी। इसलिए लोग आज भी उनको याद करते हैं। हमारी पार्टी कुछ स्वार्थी लोगों की वजह से टूट गई थी। वह देवीलाल की नीतियों का राज लाने के नाम पर लोगों के वोटों को छल कर ले गए थे। उन्होंने देवीलाल की नीतियों को गिरवी रख भाजपा की गोद में बैठकर प्रदेश को लूटने का काम किया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को हाईकमान ने उचाना हलके से टिकट दिया था। उससे घबराकर हुड्डा ने तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान उतार कर उनको हराने का काम किया। इसीलिए वह इनेलो को वोट काटने वाले बता रहे थे।
जनसभा के आयोजक उमेद लोहान ने कहा कि इनेलो भाजपा का साथ कभी नहीं देगी। लोगों के सहयोग से इनेलो पार्टी सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया है। चुनाव के दौरान रैली के मंच पर दीपेंद्र हुड्डा के सामने ही नारनौंद हलके से कांग्रेस के विधायक ने एक महिला नेता को छेड़ दिया था। उसी रैली में कांग्रेस की एक बड़ी महिला नेता का अपमान भी किया गया था। इसलिए महिलाओं का सम्मान न करने वाली पार्टी को प्रदेश की जनता कभी सत्ता नहीं सौंपेगी।

इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, जिलाध्यक्ष सतपाल काजला, हलका प्रधान राजेश बिल्लू, राजीव राजा, ब्रिगेडियर जितेंद्र खर्ब, सतपाल चहल, विजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed