{"_id":"589764284f1c1b953fe82c53","slug":"honour-killing-on-evening-family-members-redy-to-take-body-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : परिजन शाम को डेड बॉडी उठाने पर हुए सहमत, तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग : परिजन शाम को डेड बॉडी उठाने पर हुए सहमत, तीन पकड़े
amarujala/Hisar
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police and Family members
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन नगर के युवक राजेश की हत्या के मामले में परिजन दूसरे दिन रविवार शाम प्रशासन से बातचीत के बाद शव उठाने पर सहमत हुए। वे सोमवार को दाह संस्कार कर देंगे। इससे पहले दिनभर उनकी कई बार पुलिस और प्रशासन से बातचीत हुई, मगर वे मांगों पर अड़े थे। हुडा के एस्टेट ऑफिसर सुमित कुमार, एसडीएम अशोक बंसल और डीएसपी जितेंद्र कुमार से शाम को हुई बातचीत में सहमति बनी।
बसपा नेता संजय चौहान ने बताया कि एस्टेट ऑफिसर और एसडीएम ने उनको आश्वासन दिया कि हत्यारों को गिरफ्तार कर आपकी संतुष्टि कराई जाएगी। मृतक के भाई राकेश व पत्नी पूनम को डीसी रेट पर नौकरी दी जाएगी और फिर पक्की नौकरी की प्रक्रिया शुरू होगी। परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। मृतक की बहन को स्कूल आते-जाते गनमैन उपलब्ध होगा। ढील बरतने वाला मिलगेट चौकी इंचार्ज हटाया जाएगा। परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का चेक दिया जाएगा। मृतक के भाई का रिवॉल्वर का लाइसेंस बनाया जाएगा। परिवार आश्वासन के बाद शव उठाने पर सहमत हो गया। सहमति के बाद मृतक के घर पर पीसीआर तैनात कर दी गई।
पुलिस के प्रति गहरा रोष
मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उसके भाई की हत्या नहीं होती। राजेश की पत्नी के परिजन कई बार उनको धमकी दे चुके थे और हम शिकायत मिलगेट चौकी में कर चुके थे। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ढील का यह नतीजा निकला कि उसके भाई की हत्या हो गई।
विज्ञापन
एसडीएम और डीएसपी पहुंचे अस्पताल
एसडीएम अशोक बंसल, डीएसपी जितेंद्र सिंह और सिटी थाना प्रभारी कृष्णलाल रविवार को सिविल अस्पताल की पार्क में पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों को शव का संस्कार करने की बात कही। मगर परिजनों ने मांगें पूरी होने तक संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनसे बातचीत के बाद अधिकारी वापस लौट गए। बसपा नेता संजय चौहान ने बताया कि परिवार को चार बार धमकी मिल चुकी थी। यदि पुलिस जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लेती तो राजेश को जान से हाथ न धोना पड़ता।
पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के मोबाइल पर आखिरी बार मिर्जापुर रोड के राजेंद्र से बात होना पाई गई है। राजेंद्र डीजे का काम करता है। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि राजेश ने उससे फोन पर आठ फरवरी के लिए एक जलवा पूजन समारोह में डीजे बुक करने की बात की थी। इससे पहले वाली कॉल मिर्जापुर के कालिया की मिली। उसने संपर्क करने पर बताया कि राजेश ने फोन कर उसे 500 रुपये का हिसाब करने की बात कही थी।
यह है मामला
अमन नगर के राजमिस्त्री ओमप्रकाश का बेटा राजेश कुमार दो फरवरी को घर से निकला था। दो दिन बाद उसका शव मिर्जापुर-धांसू रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई और उसके सिर से बाल गायब थे। घर के अगले भाग में चाय की दुकान चलाने वाले राजेश की निर्ममता से हत्या की गई थी। उसने दूसरे समुदाय की एक लड़की से 23 अक्टूबर 2015 को लव मैरिज की थी और उनका पांच महीने का एक बेटा है। सिटी पुलिस ने गुमशुदगी के केस को हत्या के केस में तबदील कर दिया है।
मृतक की पत्नी के तीन रिश्तेदार शक के आधार पर राउंड अप किए हैं। गहराई से मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई कर दी जाएगी।
- भगवान दास, डीएसपी मुख्यालय, हिसार
मृतक की पत्नी बोली, परिजनों पर हत्या का संदेह
मृतक की पत्नी पूनम का सिविल अस्पताल की पार्क में रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाएं उसका ढांढस बंधा रही थीं, मगर उसके आंसू रुक नहीं पा रहे थे। बाद में महिलाओं के काफी संभालने पर पूनम ने बताया कि उसे अपने परिजनों पर हत्या का संदेह है। वे कई बार उनको धमकी दे चुके थे। उसने बताया कि वह और राजेश शादी करने के बाद भय के कारण शहर छोड़ गए थे और कुछ दिन लुधियाना के गांव पद्दी में छुपे थे। उसका पिता तीन लोगों को साथ लेकर वहां पहुंच गया था। मेरे साथ आने से मना करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। मगर वह नहीं आई थी। तब उन्होंने कहा था कि वह उसका गर्भपात करा दूसरी जगह शादी करा देगा। उसके पापा के एक दोस्त ने सेफ हाउस के गेट पर भी उसे धमकी दी थी। इतना ही नहीं 4 अक्टूबर 2016 को उसके बेटे के जलवा पूजन समारोह के दौरान उसके एक रिश्तेदार व दो अन्य ने हंगामा किया था। वे देख लेने की धमकी देकर गए थे।
मां ने आज तक नहीं की बात
पूनम ने बताया कि शादी के बाद से आज तक उसकी मां उससे बात करने नहीं आई। फोन पर भी बात नहीं की। उसने बेटे को जन्म दिया तो ताई सेक्टर 1-4 के अस्पताल में मिलने आई थी। वह भी उसकी शादी से खुश नहीं थी और वह उसे साथ ले जाना चाहती थी। मगर वह नहीं गई थी।
मृतक की बहन की तबीयत बिगड़ी
रविवार शाम को अचानक मृतक की बहन नीलम की हालत बिगड़ गई। उसे पीसीआर में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसका उपचार हुआ। परिजनों का कहना है कि भाई की मौत और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से नीलम सहमी हुई थी। बाद में उसकी हालत और बिगड़ गई।