फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honeytrap: Woman accused of demanding Rs 25 lakh

हनीट्रैप : महिला पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Woman accused of demanding Rs 25 lakh
हिसार। बरवाला के गांव ढाढ निवासी दिलबाग ने महिला सहित कुछ युवकों पर उसे हनीट्रैप मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांग रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस को दिलबाग ने बताया कि वह जमींदारा करता है। उसने एक प्राइवेट कंपनी का काम करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसे कर्मचारियों की आवश्यकता थी। 30 अगस्त को उसके पास एक मिस काल आई। फोन करके पूछा तो कोई लड़की बोल रही थी। उसने अपना नाम सुशीला बताया, उसने कहा कि उसे दफ्तर की नौकरी चाहिए। उसने उसे व्हाट्सएप पर कॉल करके कहा कि उसका रिज्यूम आधार अस्पताल के पास से ले जाओ। 9 सितंबर को वह अपनी क्त्रस्ेटा गाड़ी लेकर आधार अस्पताल के पास गया। वहां सुशीला को फोन किया तो वह वहां आई और उसे अपने घर पर ले गई। उसने वहां पानी पिलाया और जिससे उसे नशा हो गया। सुशीला ने उसे शराब भी पिलाई। इसके बाद पांच-छह लड़के कमरे में आए और मारपीट की। आरोपियों ने उसकी गाड़ी छीन ली और बदले में स्विफ्ट गाड़ी दे दी। इस दौरान महिला ने कहा कि उनके पास उसकी आपत्तिजनक वीडियो है। अगर 25 लाख रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो वायरल कर देगी। आरोपियों ने उससे पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक साइन करवाकर अपने पास रख लिए।??पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed