फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honeytrap: Video of insurance company manager being cheated 10 thousand rupees

हनीट्रैप : बीमा कंपनी मैनेजर का वीडियो बना ठगे 10 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Video of insurance company manager being cheated 10 thousand rupees
हिसार। बीमा कंपनी के मैनेजर ने एक युवती के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज कराया है। मैनेजर का आरोप है कि लड़की ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और उसका वीडियो बनाकर डेढ़ लाख रुपये मांगे। आनन-फानन में पीड़ित ने युवती को 10 हजार रुपये दे दिए। हिसार अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बीमा कंपनी के मैनेजर विकास ने कहा कि वह मूल रूप से फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने वाला है। हिसार जिले के बरवाला शहर में बीमा कंपनी में मैनेजर है। करीब एक महीना पहले उसकी मुलाकात गुरमीत नामक युवक व एक युवती से हुई। 20 मई को गुरमीत व युवती किसी जरूरी काम की बात कहकर मुझे हिसार की एक कॉलोनी में लेकर आए। जहां दो लड़कियां पहले से मौजूद थीं। इनमें से एक लड़की जबदरस्ती हाथ पकड़कर मुझे कमरे में ले गई। मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया। युवती कहने लगी कि मुझे 1.50 लाख रुपये दो नहीं तो तेरे खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दूंगी। विकास ने कहा कि कि मेरे पास इतने रुपये नहीं हैं तो युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी वहां गुरमीत व बाकी दोनों युवतियां आ गईं। उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति प्रदीप व विकास ने फोन से वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed