फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Holika Dahan celebrated with enthusiasm

Hisar News: सिवानी मंडी में परंपरागत और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन

Thu, 13 Mar 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan celebrated with enthusiasm
हांसी के पंचायती रामलीला मैदान में होलिका दहन के दौरान पूजा करते श्रद्धालु। 
हांसी/सिवानी मंडी। हांसी के दिल्ली गेट स्थित पंचायती रामलीला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायती रामलीला मैदान कमेटी के प्रधान सुरेश बंसल ने बताया कि होली के अवसर पर महिलाएं सुबह पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं, सिवानी मंडी शहर में वीरवार रात होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने होली माता की जयकारों के बीच अग्नि प्रज्वलित की। महिलाओं ने मंगलगीत गाए बड़ले चढ़ाए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शहर-भर में उल्लास का माहौल रहा। शहर के परशुराम चौक और अनाज मंडी में हर साल की तरह इस बार भी भव्य होलिका पूजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी पूजा स्थल पर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रमुख चौराहों वार्डों और पार्कों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाए गए तो कहीं डीजे की धुनों पर युवाओं ने नृत्य कर पर्व का आनंद लिया। देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। उन्होंने होली के मध्य गोबर की ढाल के निशाने लगाए जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस मौके पर दिनेश वशिष्ठ, संजय शर्मा, अरविंद कुमार, निर्मला देवी, दर्शना देवी और बेबी सोनी ने होली के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन




परंपरागत वेशभूषा पहन नाच गाकर मनाई होली
हिसार। हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति की ओझल होती यादों को ताजा करने के लिए दिलेर हरियाणा की टीम ने लघु सचिवालय पार्क में पंरपरागत वेशभूषा में होली मनाई। होली की संध्या पर स्पेशल डांस प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने हरियाणवी गीत गाकर यह पर्व मनाया। दिलेर हरियाणा टीम की प्रधान कमलेश श्योराण बताया कि 2 महिलाओं से शुरू हुई मुहिम अब सैकड़ों महिलाओं तक पहुंच गई है। प्रधान ने बताया कि हमें अपने बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए ताकि वह अपने जीवन में पुराने रीति-रिवाज, नैतिकताओं और परंपराओं को अपना सके। देसी पोशाक और आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं ने सबका मन मोह लिया। आयोजन समिति ने कविता, रीना, सरोज, बिरमा, सुदेश नोरंगी, इंदू, लीला, धन्नो, कौशल्या, नन्ही, लक्ष्मी, को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed