फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Holiday of school, finished, children attand school, Hisar

छुट्टी की मस्ती खत्म, खुले स्कूल

Sat, 02 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 02 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Holiday of school, finished, children attand school, Hisar
स्कूलों की छुट्टियां खत्म - फोटो : bureau

गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद शुक्रवार से स्कूल खुल गए। पहले दिन सरकारी स्कूलों में 30 प्रतिशत के लगभग ही बच्चे स्कूलों में पहुंचे। शुक्रवार को शहर के तकरीबन सभी सरकारी स्कूल खोले गए।

विज्ञापन


जबकि प्राइवेट स्कूलों में से कुछ स्कूलों को खोला गया तो कुछ स्कूलों को बंद रखा गया। गौरतलब है कि पहले गर्मियों की छुट्टियां 26 तक ही थीं। लेकिन गर्मी की अधिकता को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


कुछ कक्षाओं में तो दो से तीन की संख्या में ही आए विद्यार्थी
गर्मियों के अवकाश के बाद गर्मी की अधिकता को देखते हुए पहले दिन काफी कक्षाओं में तो दो से तीन विद्यार्थी ही स्कूलों में पहुंचे। मॉडल टाउन स्थित सरकारी हाई स्कूल में 500 विद्यार्थियों में से सिर्फ 124 विद्यार्थी ही स्कूल में पहुंचे। वहीं बच्चे मस्ती के मूड में नजर आये और अधिकांश समय खेलने में व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचिंग स्टाफ की संख्या भी रही कम
गर्मियों के अवकाश के बाद टीचिंग स्टाफ भी काफी कम संख्या में उपस्थित हुए। स्कूलों में उपस्थित अध्यापकों ने कहा कि गर्मियों के अवकाश के बाद हर बार ऐसा होता है कि बच्चे तीन चार दिन बाद ही नियमित रूप से आते हैं।

पांच जुलाई से खिलाएंगे आयरन की गोलियां
हिसार। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों की छठी से 12वीं कक्षा तक तथा स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी। ये गोलियां किशोरियों में खून की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से खिलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि आयरन की गोलियां खिलाने का अभियान (डब्ल्यूआईएफएस प्रोग्राम-2016) पहले जहां 4 जुलाई से आरंभ किया जाना था, लेकिन अब अभियान का प्रारंभ 5 जुलाई से किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिला के सभी स्कूलों में 6 से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को स्कूलों में व स्कूल न जाने वाली सभी किशोरियों को नजदीक के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयरन की गोलियां सप्ताह में एक बार खिलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed