फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Holi festival in Tirupati Dham on March 1

Hisar News: तिरुपति धाम में होली महोत्सव एक मार्च को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Holi festival in Tirupati Dham on March 1
हिसार में अग्रोहा रोड पर स्थित तिरुपति धाम में भगवान वेंकटेश की आराधना करते श्रद्धालुगण। 
हिसार। अध्यात्म व सामाजिक सरोकारों से जुड़े श्री तिरुपति बालाजी धाम में एक मार्च को होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत फूलों की होली, इत्र वर्षा और भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर तिरुपति धाम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरा परिसर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

धाम को रंग-बिरंगी लाइटों की लड़ियों, गुब्बारों और झालरों से सजाया जा रहा है। आयोजन के दौरान बिना पानी के फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए विभिन्न प्रकार के फूलों का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को इत्र वर्षा के माध्यम से सराबोर होने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

शाम 4 बजे प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मंडली के साथ भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए होली का रंग जमाएंगे। भक्तों को अपने इष्ट की आराधना करते हुए झूमने और नृत्य करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान सात्विक गोष्ठी प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भगवान वेंकटेश के दर्शनों के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु तिरुपति धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर भक्तों ने माता पदमावती और माता गोदांबा के मंदिर में भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed