फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Holi 2025: Leave the house today with caution, the wheels of roadways will remain stopped from 3:40 am to 5:15

Holi 2025: आज सोच-समझकर घर से निकलें, अलसुबह 3:40 बजे से शाम सवा 5 बजे तक थमे रहेंगे रोडवेज के पहिये

Fri, 14 Mar 2025 08:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

रोडवेज के आला अधिकारियों की ओर से ये आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसलिए यात्रियों से अपील है कि वे शुक्रवार को किसी भी हाल में रोडवेज बसों से सफर न करें।

विज्ञापन
Holi 2025: Leave the house today with caution, the wheels of roadways will remain stopped from 3:40 am to 5:15
सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

फाग पर अगर आप रोडवेज बस में सफर करना चाहते हैं तो जरा सोच समझकर घर से बाहर निकलें। क्योंकि शुक्रवार अलसुबह 3:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक रोडवेज बसों के पहिये थमे रहेंगे। हालांकि शाम को चंडीगढ़, दिल्ली व हरिद्वार रूटों पर रोडवेज बस दौड़ेंगी। शुक्रवार को पहली बस शाम 5:20 बजे चंडीगढ़ रूट के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


इसके बाद रात 9:15 बजे हरिद्वार, 10:30 बजे दिल्ली और रात 11 बजे चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज बसें दौड़ेंगी। रोडवेज के आला अधिकारियों की ओर से ये आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसलिए यात्रियों से अपील है कि वे शुक्रवार को किसी भी हाल में रोडवेज बसों से सफर न करें। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार सुबह 3:40 बजे से नियमित समय पर ही विभिन्न रूटों की रोडवेज और निजी बसें अपने गंतव्य के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed