फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hockey player poonam malik gat marriage with cricket player suneel khyaliya

ओलंपियन पूनम मलिक ने एएसआई सुनील से रचाई शादी

Wed, 10 Mar 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Hockey player poonam malik gat marriage with cricket player suneel khyaliya
दुल्हन के लिबास में हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक। - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। ओलंपिक में हिस्सा ले चुकीं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक मंगलवार को शादी बंधन में बंध गईं। पूनम ने एसीआईएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुनील ख्यालिया से 28 फरवरी रविवार को सगाई की थी। मंगलवार को उन्होंने अपने गांव उमरा में ही सुनील ख्यालिया के साथ सात फेरे लिए।
विज्ञापन

उमरा गांव में दोनों परिवारों के लोगों ने सादे समारोह में शादी की रस्म अदा की। पूनम ने बताया कि परिवार के आशीर्वाद से उन्हें मिस्टर राइट मिला है। पूनम आयकर विभाग दिल्ली में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं, जबकि सुनील ख्यालिया की तैनाती श्रीनगर में है। पूनम मलिक की शादी मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से हुई। पूनम मलिक व सुनील मलिक को आशीर्वाद देने के लिए गांव उमरा में राजनैतिक नेताओं व खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक 2016 में दमदार खेल दिखाने वालीं पूनम मलिक देश की प्रमुख महिला हॉकी स्टार हैं। शादी समारोह के बाद पूनम मलिक ने बताया कि अब वह पूरा फोकस हॉकी पर रखेंगी। हालांकि शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव जरूर आते हैं, लेकिन अपने खेल को लेकर वह पूरी तरह गंभीर रहेंगी। पूनम मलिक के पति सुनील ख्यालिया हिसार के गौरछी गांव के रहने वाले हैं और सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानी मानी हॉकी स्टार हैं पूनम मलिक
उमरा गांव की मिट्टी में अभ्यास करके ओलंपिक तक का सफर तय करने वालीं पूनम मलिक अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल कर चुकी हैं। एक बार ओलंपिक, तीन बार कॉमनवेल्थ, दो बार एशियन व वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं। करीब 200 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए पूनम मलिक ने 45 गोल दाग चुकी हैं। पिछले वर्ष सीनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी की थी, जिसमें हरियाणा टीम ने 7 साल बाद स्वर्ण पदक जीता था।

सुनील भी हैं क्रिकेट खिलाड़ी
पूनम के पति सुनील ख्यालिया भी क्रिकेट के खिलाड़ी रहे हैं और राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। पूनम के पिता दलबीर मलिक व माता संतोष देवी ने भी बेटी की शादी की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बेटी का सपना है हॉकी में गोल्ड लाना और उसके लिए वह दिन-रात प्रैक्टिस में लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed