{"_id":"67eeddd4980d0ac1a500ee49","slug":"hit-a-person-with-a-car-then-dragged-him-for-200-meters-on-the-bonnet-hisar-news-c-21-hsr1020-598455-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार से व्यक्ति को मारी टक्कर, फिर बोनट पर 200 मी. तक घसीट ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार से व्यक्ति को मारी टक्कर, फिर बोनट पर 200 मी. तक घसीट ले गया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। ऑटो मार्केट में एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से घायल शख्स कार के बोनट पर गिरा तो चालक उसे 200 मीटर तक घसीट ले गया। इसके बाद उसे साइड में गिराकर भाग निकला। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मॉडल टाउन निवासी कार चालक प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव कुलेरी निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बयान देकर कहा, वह 2 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपने बेटे अनिल कुमार के साथ ऑटो मार्केट में गाड़ी के पार्ट लेने गया था। हम दुकान नंबर 64 के सामने थे। उसी समय एक चालक लापरवाही से कार चलाता हुआ आया और उसे टक्कर मारी, जिससे वह बोनट पर जा गिरा।
इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और 200 मीटर तक बोनट पर घसीटते ले गया। कुछ दूर जाकर चालक ने कार से कट मारा और वह नीचे गिर गया। सतबीर ने बताया कि कार को मॉडल टाउन का प्रदीप चला रहा था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।