फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's team reached the finals in all three age groups in Kabaddi.

Hisar News: कबड्डी में तीनों आयु वर्ग में हिसार की टीम फाइनल में पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hisar's team reached the finals in all three age groups in Kabaddi.
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जा रही 58वीं राज्यस्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में फाइनल मैच शुक्रवार को हिसार व पानीपत के बीच होगा। इस आयु वर्ग में वीरवार को तीसरे स्थान के लिए करनाल व रोहतक के बीच खेला गया। इसमें करनाल ने राेहतक को 26-17 से हराया। लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग में फाइनल मैच हिसार व रोहतक के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पानीपत व भिवानी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पानीपत तीसरे स्थान व भिवानी चौथे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल मैच भिवानी व हिसार के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए रोहतक व पानीपत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रोहतक ने पानीपत को 33-30 से हराया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से टीमें दमखम दिखा रही है। ठाकुरदास भार्गव दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को कबड्डी के हुए मुकाबले में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बेटियों ने दमखम दिखाया। वीरवार को मुख्य अतिथि इंटरनेशनल खिलाड़ी सुमेर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने तीनों आयु वर्ग की खिलाड़ियों के तीनों स्थानों पर आने वाली टीमों को 11 हजार, 7100 व 5100 रुपये का पुरस्कार अपने निजी कोष से देने का एलान किया। दूसरी ओर विद्युत नगर में बैडमिंटन के मैच खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed