{"_id":"675dc4dd9d98f9ee6a0bcb69","slug":"hisars-night-colder-than-shimla-minimum-temperature-41-degrees-hisar-news-c-21-hsr1020-525053-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शिमला से ठंडी हिसार की रात, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शिमला से ठंडी हिसार की रात, न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री
Sat, 14 Dec 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हिसार में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को रात्रि के तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात्रि तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद हिसार शिमला से भी ठंडा रहा। शिमला में रात्रि तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर में सुबह आठ बजे बाद धूप निकलने लगी थी, जिसका असर शाम करीब चार बजे तक रहा। बालसमंद का रात्रि तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में रात्रि तापमान में एक सप्ताह से गिरावट बनी हुई है। इस वजह से यहां की रात प्रदेश में सबसे ठंडी दर्ज की जा रही थी। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विशेषज्ञ डाॅ.चन्द्रमोहन ने बताया कि 16 दिसंबर को एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगर हवा नहीं चली तो कोहरा पड़ने की संभावना भी बन रही है।
बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान
14 दिसंबर 4.1
13 दिसंबर 1.7
12 दिसंबर 1.6
11 दिसंबर 3.3
10 दिसंबर 4.8