फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar's daughters scored 13 goals in Junior National Handball Championship

Hisar News: जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हिसार की बेटियाें ने दागे 13 गोल

Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 24 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hisar's daughters scored 13 goals in Junior National Handball Championship
बरेली में मैच जीतने के बाद कोच राजेंद्र सिंह के साथ हरियाणा की महिला हैंडबाल टीम।
हिसार। बरेली में चल रही जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर को 24-6 से हराकर दूसरा मैच जीत लिया है। हरियाणा टीम में शामिल हिसार की बेटियों ने 13 गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम में हिसार से सात बेटियां शामिल हैं। इनमें लाडवा से सोनिका गिल, मंजिल, लितानी से प्रिया, प्रीति, मोनिका, उमरा से मंजिल व अनीता है। पहले मैच में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को हराया था।
विज्ञापन

हरियाणा टीम के कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम में हिसार के अलावा जींद, कैथल, करनाल, पानीपत व भिवानी की बेटियां भी दमखम दिखा रही हैं। वीरवार को हुए मैच में हरियाणा की ओर से जींद की प्रीति ने 4 गोल, हिसार के गांव लाडवा की सोनिका ने 4, जींद की गरिमा ने 3, जींद की संजू ने 3, हिसार के गांव लितानी की प्रिया ने 3, लितानी की प्रीति ने 2, हिसार के गांव लाडवा की मंजिल ने 2, लितानी की मोनिका ने 2 और जींद की आरजू ने 1 गोल किया है। इस दौरान कोच विजेंद्र भी मौजूद रहे। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed