{"_id":"694af2ff0766b7907902f381","slug":"hisar-won-the-haryana-shuttlecock-cup-rohtak-was-the-runner-up-hisar-news-c-21-hsr1005-776275-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार ने जीता हरियाणा शटलकॉक कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार ने जीता हरियाणा शटलकॉक कप
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य शटलकॉक कप के एक मुकाबले में भाग लेती खिलाड़ी। आयोजक
हिसाार। हरियाणा शटलकॉक कप में जिले की टीम चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा शटलकॉक संघ के तत्वावधान में कैमरी रोड स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम के इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 12 जिलों से 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इवेंट को-ऑर्डिनेटर राम अवतार वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिसार सहित गुरुग्राम, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, सोनीपत और जींद जिलों से 247 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में रोहतक दूसरा और झज्जर तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजदास महाराज और शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा शटलकॉक संघ के महासचिव राजकुमार सैनी ने की। मेडल सेरेमनी में शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुदेश कुमार और हरियाणा शटलकॉक संघ के अध्यक्ष राजीव मित्तल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
समापन समारोह की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष राम अवतार वर्मा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सुदेश कुमार ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों में से जनवरी 2026 में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जाएगा। इवेंट कोऑर्डिनेटर राम अवतार वर्मा ने बताया कि शटलकॉक कम खर्चीला और रोचक खेल है, जो न्यूनतम संसाधनों में खेला जा सकता है। प्रदेश में इस खेल के प्रति खिलाड़ियों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।