फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar was colder than Kullu-Dharamshala, day temperature reached the lowest of 13.6 degrees in the season

Hisar News: कुल्लू-धर्मशाला से ठंडा रहा हिसार, दिन का पारा सीजन में सबसे कम 13.6 डिग्री पहुंचा

Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hisar was colder than Kullu-Dharamshala, day temperature reached the lowest of 13.6 degrees in the season
कोहरे की चादर में लिपटा शहर।

विज्ञापन



हिसार। दो दिन पहले बारिश का असर रविवार को दिखा। दिनभर घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड के कारण लोग कंपकंपाते रहे। अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे कम 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा। इससे हिसार हिमाचल के कुल्लू (18.3) और धर्मशाला (14.9) से भी ठंडा रहा। तापमान में शनिवार के मुकाबले 2.9 डिग्री की गिरावट आने से रविवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। उधर, बालसमंद में तो अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिनभर गंभीर शीत की स्थिति रही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक अगले 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर शुक्रवार को जिले में हल्की बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। विक्षोभ के जाने के बाद पहाड़ों की सर्द हवाओं ने जिले की तरफ रुख कर लिया। बर्फीली हवा चलने व ओलावृष्टि के असर से रविवार को ठंड का सर्वाधिक असर महसूस किया गया। अलसुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। दिन भर धूप नहीं निकली।
विज्ञापन


कोहरे के साथ-साथ फुहारें भी गिरती रहीं। इस वजह से दुपहिया सवारों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद हवा चलने से कोहरा थोड़ा छंट गया और फुहारें भी गिरनी बंद हो गईं। हालांकि ठंड का असर बढ़ गया। इस कारण बाजारों में आमदिनों जैसी भीड़ नहीं रही। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि इसमें भी शनिवार के मुकाबले 2.6 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। रविवार को लुधियाना-भिवानी सहित कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लुधियाना-भिवानी ट्रेन 1 घंटे 7 मिनट की देरी से सुबह 11.22 बजे पहुंची। इसी प्रकार गोरखधाम एक्सप्रेस भी 30 मिनट की देरी से सुबह 10.4 बजे पहुंची। मेरठ-श्री गंगानगर ट्रेन शाम 4 बजे की बजाय 4.34 बजे पहुंची।


फसलों के लिए फायदेमंद ठंड

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो ठंड फसलों खासकर गेहूं के लिए फायदेमंद है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि तापमान कम होने से गेहूं की फसल में फुटाव अच्छा होगा, जिससे ज्यादा बालियां आएंगी। सरसों की पछेती फसल को भी इस ठंड से फायदा होगा। इस समय सरसों की अगेती फसल में फूल आ रहे हैं। ज्यादा समय तक ऐसा मौसम रहता है तो इसमें बीमारी आ सकती है। कोहरा भी फसलों के लिए फायदेमंद रहता है। इससे फसलों को कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है।



पिछले 6 दिनों में ये रहा अधिकतम तापमान

तिथि अधिकतम तापमान

28 दिसंबर-16.5

27 दिसंबर-14.5

26 दिसंबर-21.3

25 दिसंबर-20.0

24 दिसंबर-17.7

23 दिसंबर-14.1

22 दिसंबर-21.7



हिल स्टेशनों पर अधिकतम तापमान

कुल्लू 18.3

धर्मशाला 14.9

जम्मू 20.5

कटरा 14.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed