फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar village tops in online electricity bill payment

ऑनलाइन बिजली बिल भरने में हिसार के गांव अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hisar village tops in online electricity bill payment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑनलाइन बिजली बिल का भरने का क्रेज बढ़ रहा है। बिजली निगम ने जिले के 21 गांव को चिह्नित किया है, जहां के लोग सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिजली बिल भरते हैं। इनमें सबसे ज्यादा हिसार शहरी फीडर से जुड़े गांव शामिल हैं। बिजली निगम ने योजना बनाई है कि ग्रामीण क्षेत्र में जो व्यक्ति सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिजली बिल भरता है उसको नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
ऑनलाइन बिजली बिल भरने में अब तक जींद, भिवानी, फतेहाबाद व चरखी दादरी जिलों में हिसार सबसे टॉप में है। इन पांचों जिलों में हिसार के 21 गांव के लोग ऑनलाइन बिजली बिल भरने में रुचि दिखा रहे हैं। बिजली निगम द्वारा इन गांव में एक-एक बिजली उपभोक्ता को 2100 रुपये का नकद का पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जा चुका है। जोन के जिलों में ऑनलाइन बिजली बिल भरने वाले 37 उपभोक्ताओं में अब तक 77600 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा चुका है।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक करके किया जाएगा जागरूक
बुधवार को राजगढ़ रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में एसई एसएस रॉय ने अधिकारियों संग बैठक ली। बैठक में एसई ने बताया कि लोगों को बिजली चोरी न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ऑनलाइन बिजली बिल भरने की जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करें। एसई ने बताया कि पहले चरण में ग्रामीण क्षेत्रों में यह यह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक करके लोगों को बिजली चोरी न करने व समय पर बिजली बिल भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसई ने बताया कि सबसे पहले जिले के गांव गंगवा व बालसमंद को चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल भरने में ये गांव अव्वल
हिसार : जुगलान, बीड़ बबरान, तलवंडी राणा, ढंढूर, पीरांवाली।
बरवाला : हसनगढ़, बोबुआ, गैबीपुर।
सातरोड़ : सातरोड कलां, मिर्जापुर, नियाणा, भोजराज।
अग्रोहा : अग्रोहा, फ्रांसी, मीरपुर, किरमारा, संडोल।
आदमपुर : चूली बागड़ियान व चूली कलां।
हांसी : मसूदपुर।
भिवानी जिले के गांव
सिवानी : मंढोली
झोझू कलां : झोझू कलां
सांजरवास : बौंद
दादरी : इमलोटा
फतेहाबाद जिले के गांव
भट्टू : जांडवाल
ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में लोगों में रुचि बढ़ रही है। अब आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव में नुक्कड़ नाटक करके लोगों को बिजली चोरी न करने, समय पर बिजली बिल भरने व ऑनलाइन सुविधा का प्रयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। वहीं गांव के ऑनलाइन बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। - एसएस रॉय, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed