फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar student kidnapped in Jaipur, miscreants kept blindfolding him and taking him around in the car all night long

Hisar News: हिसार के छात्र का जयपुर में अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी में रातभर घुमाते रहे बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Hisar student kidnapped in Jaipur, miscreants kept blindfolding him and taking him around in the car all night long
हिसार। शहर के आदर्श कॉलोनी निवासी एक छात्र का जयपुर में अपहरण कर आंखों पर पट्टी बांधकर रातभर गाड़ी में घुमाने और उसके क्रेडिट कार्ड से 62 हजार के वाउचर खरीदने व 3100 रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। घटना वीरवार रात की है। पीड़ित छात्र दो दिन तक पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे एक से दूसरे थाने भटकाया जाता रहा। आखिर छात्र ने हिसार आकर आजादनगर थाना पुलिस को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जयपुर में संबंधित थाना पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आदर्श कॉलोनी निवासी आयुष लोहान पुत्र डॉक्टर अजय लोहान ने बताया कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालय बांदर सिंदरी अजमेर में एमए अर्थशास्त्र का छात्र है। वीरवार रात करीब एक बजे वह अजमेर से जयपुर के 200 फुट मार्ग पर पहुंचा। यहां से हिसार आने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। सुबह 5 बजे कोटा एक्सप्रेस में उसकी सीट आरक्षित थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक गाड़ी आकर रुकी। उसमें से दो व्यक्ति नीचे उतरे और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और गर्दन पर चाकू से वार किया। मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पासवर्ड पूछकर बदमाशों ने उसके मोबाइल से अपने खाते में 3100 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पर्स में 5500 रुपये थे, वह भी निकाल लिए। रातभर गाड़ी में घुमाने के बाद उसे सुनसान जगह छोड़ दिया। एक राहगीर की मदद से वह एक वेयरहाउस पर पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारी के फोन से अपने घर वालों को बताया। 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद भांकरोटा थाने की पीसीआर आई और उसे लेकर गई। पुलिस ने सुबह होने तक उसे थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

पुलिस कटवाती रही चक्कर
पीड़ित ने बताया कि भांकरोटा थाने में जाने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि यह घटना उनके थाना क्षेत्र में नहीं आती और वे उसे श्याम नगर थाना क्षेत्र में छोड़कर चले गए। पुलिस अगले दिन भी उसे इधर-उधर चक्कर कटवाती रही, लेकिन कोई कार्रवाइ नहीं की। दो अगस्त को वह घर आया। यहां आकर उसने नई सिम ली, तो पता चला कि बदमाशों ने उसके क्रेडिट कार्ड से 48000 और 14000 के अलग-अलग गिफ्ट वाउचर खरीदे हैं। इसके बाद वह परिवार वालों के साथ आजाद नगर थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी आयुष की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्जकर जयपुर के श्यामनगर थाना पुलिस को भिजवा दी है।
- साधुराम, निरीक्षक, आजाद नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed