{"_id":"67aa4ccfda12ed27c5038f8d","slug":"hisar-rohtak-four-lane-highway-will-be-repaired-rs-175-crore-will-be-spent-hisar-news-c-21-hsr1020-563554-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार रोहतक फोरलेन हाईवे की होगी मरम्मत, 175 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार रोहतक फोरलेन हाईवे की होगी मरम्मत, 175 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हिसार से रोहतक 90 किलोमीटर लंबे फोरलेन की करीब 175 करोड़ रुपये से मरम्मत होगी। इस पर तारकोल की लेयर बिछाने व मरम्मत का कार्य होगा। साथ लगते 9 किलोमीटर लंबे रोड की भी मरम्मत होगी।
इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से टेंडर लगाया गया है। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले टेंडर लगाया गया था, लेकिन यह टेंडर सिरे नहीं चढ़ा था, जिसके बाद अब फिर से इसके लिए टेंडर लगाया गया। टेंडर लेने वाली कंपनी को दो महीने के अंदर काम पूरा करना होगा। बता दें कि वर्ष 2016 में हिसार से रोहतक फोरलेन का काम पूरा हुआ था। इसी दौरान हांसी बाईपास भी बनाया गया था। उस समय रोड बनाने वाली कंपनी ने पांच वर्ष तक रोड का रखरखाव किया था। उस कंपनी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से रोड का रखरखाव किसी कंपनी की तरफ से नहीं किया जा रहा। प्राधिकरण की तरफ से एक वर्ष के रोड मरम्मत का टेंडर लगाकर काम चलाया जा रहा था। हाईवे पर कई जगह से तारकोल की लेयर उखड़ चुकी है। इस पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर इसके लिए विशेष मरम्मत करवाने की योजना बनाई है।
कई जगह टूटा है रोड
फिलहाल रोड बीच-बीच में कई जगहों से टूटा हुआ है। खास तौर पर हांसी से निकलने के बाद कई गड्ढे हैं। वहीं बीच-बीच में तारकोल की लेयर भी उखड़ी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती। क्योंकि इस राजमार्ग पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से कार चला सकते हैं। ऐसे में इतनी गति में यदि कोई गड्ढा अचानक से आगे आता है तो वाहन को संभालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि एनएचएआई की तरफ से बीच-बीच में गड्ढों को भरवाने का काम करवाया जाता है।