{"_id":"61e07064539a38770f2ed6e9","slug":"hisar-ranks-second-in-haryana-in-the-admission-of-rule-134a-hisar-news-hsr62195850","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए के दाखिले करने में हिसार जिला हरियाणा में दूसरे स्थान पर, पहले पर कुरूक्षेत्र, हिसार में अब तक 1450 हुए दाखिले, 1487 अभी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए के दाखिले करने में हिसार जिला हरियाणा में दूसरे स्थान पर, पहले पर कुरूक्षेत्र, हिसार में अब तक 1450 हुए दाखिले, 1487 अभी भी
विज्ञापन
हिसार। नियम-134ए के दाखिले करने में हिसार जिला हरियाणा प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पहले स्थान पर कुरुक्षेत्र जिला है। वीरवार शाम 3 बजे तक नियम-134ए के तहत हिसार जिले में 1450 दाखिले हो चुके थे। कुरुक्षेत्र जिले में 1574 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। पूरे प्रदेश में अब तक सबसे कम 82 दाखिले पंचकूला जिले में हुए हैं। शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित की है। अगर इसी तरह दाखिले हुए तो हिसार प्रदेश में प्रथम स्थान पर भी आ सकता है।
शिक्षा विभाग के मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले में कुल 3137 विद्यार्थियों को नियम 134 ए के तहत स्कूल अलॉट हुए थे। जिनमें से 1450 विद्यार्थियों के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिल चुका है व 200 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म रद्द हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 43.1 प्रतिशत दर से दाखिले हुए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश के 22 जिले में 134 एक के तहत अब तब कुल 15436 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। 2799 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म रद्द हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में 44.2 प्रतिशत दर के अनुसार दाखिले हुए हैं। वहीं 23096 विद्यार्थी अभी भी दाखिला लेने से वंचित हैं।
विज्ञापन
6 प्राइवेट स्कूलों को जारी किए नोटिस
- जिला शिक्षा विभाग ने 6 नामी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। ये प्राइवेट स्कूल 134 ए तहत विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बार-बार चक्कर कटा रहे हैं। परेशान होकर 20 अभिभावकों ने इन स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग को शिकायत की। अभिभावकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने इन 6 नामी प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार नोटिस देते ही एक प्राइवेट स्कूल ने दाखिला देने की हां भर ली, लेकिन 5 स्कूल अभी भी शिक्षा विभाग के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ये था शेड्यूल
10 दिसंबर को रिजल्ट घोषित हुआ था।
13 दिसंबर को राज्य स्तर पर सीट अलॉट का पहला ड्रा निकाला था।
पहले ड्रा का 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक एडमिशन हुए थे।
- दूसरे ड्रा के दाखिले अभी तक चले हुए हैं...
बॉक्स
इस ब्लॉक में इतनें विद्यार्थियों ने दी थी 134ए की परीक्षा
ब्लॉक कुल विद्यार्थी
आदमपुर 319
अग्रोहा 102
बरवाला 296
हांसी प्रथम 844
बास 53
हिसार प्रथम 1483
हिसार द्वितीय 259
नारनौंद 224
उकलाना 224
कुल विद्यार्थी 3804
वर्जन:
नियम-134 ए के तहत विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले 6 प्राइवेट स्कूलों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वीरवार शाम 5 बजे तक हिसार जिले में 1450 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका था। दाखिला प्रक्रिया अभी 15 जनवरी तक चलेगी। अगर कोई भी प्राइवेट स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला नहीं देगा तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निदेशालय को लेटर लिखा जाएगा।
धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार।