{"_id":"632c133101ee2111f93fda30","slug":"hisar-police-takes-action-against-drug-smugglers-bulldozer-on-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: नशा तस्करों के घरों पर चला बुल्डोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिराए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: नशा तस्करों के घरों पर चला बुल्डोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गिराए अवैध निर्माण
Thu, 22 Sep 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
हिसार रेंज में 54 नशा तस्करी के आरोपियों की कुंडली तैयार करने के आदेश आईजी राकेश कुमार आर्य ने दिए हुए हैं। इन लोगों की अवैध संपति की पहचान की जा रही है। जिन पर कार्रवाई करने की तयारी है।
विज्ञापन
हिसार में नशा तस्करों पर कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नशा तस्करी के दो आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से तोड़ा गया। यह दोनों आवास स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए थे।
यह भी पढ़ें: AAP vs Governor: पंजाब सरकार ने फिर बुलाया विस का विशेष सत्र, गवर्नर के फैसले के खिलाफ जाएगी सुप्रीम कोर्ट
हिसार पुलिस ने जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की जमीन को खाली कराया। नशा तस्करी के आरोपी काली और कुलदीप ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन में अवैध मकान बनाए हुए थे। दो दिन पहले पुलिस की ओर से इन मकान मालिकों को नोटिस जारी कर खाली करने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार को डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी अभिमन्यु के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल आंबेडकर कालोनी में पहुंचा। जेसीबी की मदद से निर्माणों को गिराने का काम शुरू किया गया। तहसीलदार एचके गुप्ता बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।