फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

अग्रोहा धाम में टीलों की खोदाई का काम जल्द शुरू हो : डॉ. चंद्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hisar news
अग्रोहा धाम में ओमप्रकाश मांगेराम अग्रवाल भवन का लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद - फोटो : Hisar
अग्रोहा। अग्रोहा धाम में रविवार ओम प्रकाश मांगेराम अग्रवाल भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक डॉ. सुभाष चंद्रा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रोहा धाम अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की।
विज्ञापन

सुभाष चंद्रा ने कहा कि अग्रोहा में महाराजा अग्रसेन के महल में टीलों की खोदाई का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम के दर्शन करने से मन को शांति मिलती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से धर्मशाला का सुंदरीकरण करवाया गया है और माता लक्ष्मी के मंदिर की तीनों गुंबज व महाराजा अग्रसेन म्यूजियम व ऑडिटोरियम व 15 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरों का सुंदरीकरण करवाया गया है।
विज्ञापन

अग्रोहा धाम व मंदिरों के सुंदरीकरण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर महावीर गुप्ता, सचिन अग्रवाल, महावीर गुप्ता, रामधारी मल गोहाना, एनके गोयल, सुरेंद्र मित्तल, अजनी खारिया, नरेश सिंगला, चूड़िया राम गोयल, पवन गर्ग, राजेंद्र गुप्ता नरवाना, अंजनी कनौड़िया, बह्मानंद गोयल, शिव कुमार गोयल, सतपाल अग्रवाल, प्रदीप बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed