फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news

तीन नकलची पकड़े, ड्यूटी में कोताही बरतने पर सेंटर सुपरवाइजर रिलीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hisar news
हिसार गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देने के बाद बाहर आते छात्र। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। 97 परीक्षा केंद्रों पर दोनों विषयों के करीब साढ़े 4 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नकल रहित परीक्षा के लिए 10 उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सेंटर ऑब्जर्वर की फ्लाइंग ने निरीक्षण के दौरान 3 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। टीम ने उनकी यूएमसी बनाई। वहीं ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर सेंटर सुपरवाइजर कविता को रिलीव कर दिया। एचबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार सोमवार को 10वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

फिजिक्स के परीक्षार्थी अंकित, मुकेश, साहिल, संजय, कविता, संजना ने बताया कि सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे। पेपर आसान था। इसके साथ ही अर्थशास्त्र के परीक्षार्थी विकास, कमल, सुरेंद्र, रोहित ने बताया कि अर्थशास्त्र का पेपर आसान था। परीक्षा में 40 नंबर के बहु वैकल्पिक प्रश्न आने से पूरा पेपर करना आसान हो गया है।
विज्ञापन

गर्मी में बिना पानी-बिजली के विद्यार्थी रहे परेशान
शनिवार को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान भी विद्यार्थियों को पीने के पानी, बिजली व पंखों की समस्या से परेशान होना पड़ा। सुशीला भवन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। परीक्षा देकर बाहर आई कुछ छात्राओं ने बताया कि उन्हें घर से पीने के पानी की बोतल लेकर आनी पड़ रही है। परीक्षा शुरू होने के बाद एक घंटा तक कोई छुट्टी नहीं मिलती। वहीं जहाजपुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें परीक्षा देकर बाहर आए छात्र रवि, सौरव, अनिल, आयुष, विकास ने बताया कि जिस कमरे में उनका पेपर था उस कमरे में दो पंखे थे व एक पंखा चल रहा था। ऐसे में गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
परीक्षा में नकल रहे 3 परीक्षार्थियों की यूएमसी बनाई है। वहीं ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाली एक सेंटर सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया। हमारी टीम ने पांच परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। इनमें कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पाया गया। परीक्षा के दौरान 10 उड़नदस्ता टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed