फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Accident, Car Accident, one dead, Hisar

स्कॉर्पियो नहर में गिरी, एक की मौत, चार बचे

Mon, 25 Apr 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 25 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Accident, Car Accident, one dead, Hisar
कार दुर्घटना - फोटो : amar ujala

स्याहड़वा गांव के निकट किनारे पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो सोमवार दोपहर को अचानक नहर में गिरने से भिवानी जिले के गांव भेरियावास के किसान 42 वर्षीय रघुबीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत चार लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


  जानकारी के अनुसार रघुबीर सिंह अपने बीमार बेटे विवेक को यहां अस्पताल में दिखाने के लिए चले थे। स्कॉर्पियो गांव के ही एक आदमी की है। रघुबीर का भतीजा राजकुमार, चालक और एक अन्य आदमी भी वाहन में सवार थे। स्कॉर्पियों नहर के किनारे चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार अचानक आवारा पशुओं का झुंड आगे आने से चालक ने बचाव का प्रयास किया तो स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। नहर में आठ फुट से ज्यादा पानी बह रहा है। वाहन नहर में गिरने से सभी डूबने लगे। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग उधर दौड़ पड़े। विवेक, राजकुमार, चालक और एक अन्य को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


कुछ दूरी से रघुबीर सिंह को भी बाहर निकाला गया, वे बेेसुध हो चुके थे। उनको सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मंगाली चौकी के एएसआई सोहन सिंह सूचना मिलने पर टीम समेत वहां पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। उन्होंने कार सवार अन्य लोगों से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि रघुबीर अपने बेटे विवेक को अस्पताल में लेकर आ रहे थे कि हादसा हो गया। बाद में शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed