फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Major broken near Pali village of Hisar, waterlogging in 200 acres, farmers worried

Hisar: पाली गांव के पास हिसार माइनर टूटी, 200 एकड़ में जलभराव, किसानों की चिंता बढ़ी

Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

पिछले तीन दिन में नहर टूटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को गांव किरतान के पास बालसमंद ब्रांच टूटने से 100 एकड़ से अधिक फसलों में जलभराव हो गया था। सिंचाई विभाग की टीम ने करीब 9 घंटे बाद नहर को रिपेयर कर दोबारा चालू किया था।

विज्ञापन
Hisar Major broken near Pali village of Hisar, waterlogging in 200 acres, farmers worried
नहर टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हिसार माइनर नहर 55000आरडी पर गांव पाली के पास टूट गई। जिससे करीब 200 से 250 एकड़ खेतों मे पानी भर गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर सिंचाई विभाग के जेई श्रीकांत व अन्य कर्मचारी पहुंचे। नहर को राजथल हेड से बंद करवाकर 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुरस्त कर दिया गया है। फिलहाल नहर टूटने का स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


बालसमंद ब्रांच टूटने से 100 एकड़ में जलभराव
पिछले तीन दिन में नहर टूटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को गांव किरतान के पास बालसमंद ब्रांच टूटने से 100 एकड़ से अधिक फसलों में जलभराव हो गया था। सिंचाई विभाग की टीम ने करीब 9 घंटे बाद नहर को रिपेयर कर दोबारा चालू किया था। इस समय नहरों में पानी का स्तर सामान्य होने के बाद भी नहर टूट रही हैं।
विज्ञापन


डीसी उत्तम सिंह ने बुधवार की घटना के बाद वीरवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की थी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु जल्द से जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रैन, तालाब, वाटर चैनल की सफाई आदि कार्यों को निरंतर जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि ड्रेन के तटबंधों की मजबूती पर फोकस किया जाए, निचले क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था को और ज्यादा सुदृढ करने की आवश्यकता है। बाढ़ संभावित फसल क्षेत्रों में जल निकासी हेतू मोटर, पंप सेट, इंजन, मिट्टी के कट्टे, पोर्टेबल पंप आदि अन्य उपकरण को चालू हालत में रखना सुनिश्चित करें ताकि जलभराव की स्थिति में अतिरिक्त पानी की निकासी में इनको प्रयोग में लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed