{"_id":"64ba31984a11ff00b40a8c24","slug":"hisar-ludhiana-railway-track-underpass-construction-started-at-surya-nagar-eight-hours-block-for-launching-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक: सूर्य नगर में अंडरपास निर्माण शुरू, RCC बॉक्स के लॉन्चिंग के लिए आठ घंटे का ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक: सूर्य नगर में अंडरपास निर्माण शुरू, RCC बॉक्स के लॉन्चिंग के लिए आठ घंटे का ब्लॉक
Fri, 21 Jul 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:49 PM IST
सार
हिसार के सूर्य नगर में हिसार लुधियाना रेलवे ट्रैक पर लांचिंग के दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे आरसीसी के 16 ब्लॉक रखे जाएंगे। इस कार्य के लिए 350 टन वजनी दो क्रेन लगाई गई है। सुबह काम शुरू होते ही जेसीबी की मदद से ट्रैक के नीचे खुदाई का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सूर्य नगर में हिसार लुधियाना रेलवे ट्रैक पर अंडरपास निर्माण के लिए आरसीसी बुक की लॉन्चिंग का काम आज किया जा रहा है। लॉन्चिंग के लिए रेलवे से 8 घंटे का ब्लॉक मिला हुआ है। इस दौरान रेलवे ट्रैक से रेल यातायात बंद रहेगा। यह ब्लॉक सुबह 10:40 बजे शुरू हुआ था जो शाम 6:40 बजे पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रक से रेल यातायात सुचारू करना होगा। इससे पहले 24 या 25 जून को यह कार्य किया जाना था। मगर 24 जून की रात जब लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा था तो उस दौरान एक क्रेन आगे से झुक गई। जिसके कारण लॉन्चिंग को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
रखे जाएंगे 16 ब्लॉक
लांचिंग के दौरान रेलवे ट्रैक के नीचे आरसीसी के 16 ब्लॉक रखे जाएंगे। इस कार्य के लिए 350 टन वजनी दो क्रेन लगाई गई है। सुबह काम शुरू होते ही जेसीबी की मदद से ट्रैक के नीचे खुदाई का काम शुरू किया गया। खुदाई होने के बाद नीचे बेसमेंट में आरसीसी के बेड बिछाकर उन पर आरसीसी बॉक्स रखे जाएंगे।
विज्ञापन
हिसार रेवाड़ी रेलवे ट्रैक के लिए अभी आएगा शेड्यूल
इसी ट्रैक के पास से गुजर रहे हिसार रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर भी अंडरपास का निर्माण किया जाना है। इस ट्रैक पर भी 80 बॉक्स की लॉन्चिंग की जानी है। मगर अभी इसका शेड्यूल नहीं मिला है। हालांकि इस ट्रैक पर 20 व 21 जून को लॉन्चिंग की जानी थी लेकिन ट्रेन उपलब्ध ना होने के कारण लॉन्चिंग को रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन