{"_id":"67df0fa1643f08692d09f540","slug":"hisar-ludhiana-churu-ludhiana-will-remain-canceled-till-june-29-hisar-news-c-21-hsr1020-589780-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-लुधियाना, चूरू-लुधियाना 29 जून तक रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-लुधियाना, चूरू-लुधियाना 29 जून तक रहेगी रद्द
Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हिसार। फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54603, हिसार-लुधियाना 29 जून तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54605, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 54635, हिसार-लुधियाना ट्रेन भी 29 जून तक रद्द रहेगी। ये ट्रेन 22 मार्च से रद्द की गई है। वहीं, ट्रेन संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी 23 मार्च से 30 जून तक हिसार से प्रस्थान करेगी। वह भिवानी तक संचालित होगी। यह रेलसेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ऐसे में ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
ट्रेन संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रोजाना हिसार से सुबह 5:20 बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे लुधियाना पहुंचती है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54605 चूरू-लुधियाना ट्रेन सुबह हिसार से सुबह 8:35 बजे रवाना होती है और दोपहर 1:40 बजे लुधियाना पहुंचती है। ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी ट्रेन सुबह 5:25 बजे लुधियाना से चलकर हिसार होकर भिवानी जाती है। इस ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय दोपहर 12:25 बजे है।