{"_id":"6223a64a32ab981b7b26744d","slug":"hisar-jail-will-be-built-on-1200-acres-outside-the-city-ranjeet-chautala-hisar-news-hsr6259349141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से बाहर 1200 एकड़ में बनेगी हिसार की जेल : रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से बाहर 1200 एकड़ में बनेगी हिसार की जेल : रणजीत चौटाला
विज्ञापन
हिसार रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला से मिलते ल
- फोटो : Hisar
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि पांच जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल और पंचकूला में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। स्मार्ट मीटर को बंद व चालू करने की प्रक्रिया उपभोक्ता स्वयं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार की जेल शहर से बाहर 1200 एकड़ में बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी जमीन का अवलोकन कर फाइनल रिपोर्ट देगी। वे शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के सौजन्य से आयोजित बिजली पंचायत में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर का कंट्रोल निगम के कार्यालय में रहेगा। इससे मीटर की रीडिंग व गलत बिजली बिल संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन की सिक्योरिटी जमा करवा रखी है, उन्हें फसल कटाई के पश्चात कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष के अंत तक सभी कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है। प्रथम चरण में 15 हजार, द्वितीय चरण में 7 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं और तृतीय चरण के तहत 25 हजार किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का कार्य प्रगति पर है। कुसुम योजना के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन देने में हरियाणा देश में सर्वोच्च स्थान पर है। प्रदेश में 31 प्रतिशत लाइन लॉस अब 14 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे करीब 5 हजार करोड़ रुपये के राजस्व की बढ़ोतरी हुई है। जिले के 85 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और 60 गांवों में 24 घंटे बिजली देने का कार्य प्रगति पर है।
बिजली संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने के लिए बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय को निर्देश दिए गए। इन समस्याओं का निराकरण अधीक्षक अभियंता सोमवार को कार्यालय में रहेंगे। बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग ने अपने क्षेत्र की विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को बिजली मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में एसडीएम अश्वीर नैन, निगम के कार्यकारी अभियंता अनीश अरोड़ा, विजेंद्र लांबा, भीमसेन, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता जशमेर सिंह, कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. विनोद कुमार फोगाट, संदीप यादव, जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, दयानंद मंदौला मौजूद रहे।