फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, shri krishna, hisar

नंद घर छाई रे बहार, जन्म हुआ कान्हा का.. ..

Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, shri krishna, hisar
श्रीकृष्ण - फोटो : buraeau
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर भर में श्रद्घा के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिरों को सजाया गया। देर रात तक मंदिरों में झांकिया निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में बालक बालिकाओं ने राधा व कन्हैया का वेश धारण किया। जन्माष्टमी के मौके पर बृहस्पतिवार को पूरा शहर धार्मिक माहौल में नजर आया। दिन के समय से ही मंदिरों भक्तों की भीड उमडने लगी थी। शाम होते होते मंदिरों में भारी भीड़ हो गई। मंदिरों में  भजन, गीत, प्रवचन होते रहे। बिश्नोई मंदिर में कलाकारों ने झांकी निकाली। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण व गुरु जंभेश्वर के जीवन चरित्र को दर्शाया। लाहौरिया स्कूल के परिसर में बड़ी संख्या में झांकियां सजाई गई थी। भगवान श्रीकृष्ण, शिव, राधा, हनुमान, श्रीराम, दुर्गा माता, विष्णु भगवान , गणेश सहित अन्य भगवान स्वरूपों की झांकियां निकाली गई। यहां राक्षसों का वध करने की झांकियां भी दिखी। डीसी कॉलोनी के भारत माता मंदिर में राधा व कन्हैया बनकर आए बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इसी कॉलोनी में स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण का नृत्य दिखाया गया। देवी भवन मंदिर में 10से 15 फीट ऊंची झांकियां रखी गई। मंदिर में भारी संख्या में श्रद्घालु उमडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed