फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, flight cancelled, hisar

शहर से बड़ी उड़ान से पहले छोटी उड़ान हुई बंद

Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 03 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
बड़ी उड़ान से पहले हिसार एयरपोर्ट से छोटी उड़ान बंद हो गई है। पिछले छह महीने से हिसार फ्लाइंग एविएशन क्लब पर ताला लगा हुआ है। लाइसेंस रिन्यू न होने के कारण यहां से कोई फ्लाइंग नहीं कराई जा रही। हिसार की इन छोटी उड़ानों को फिलहाल अनुमति का इंतजार है। डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन की ओर से हिसार में करीब तीन दशक पहले फ्लाइंग क्लब स्थापित किया गया था, जिसमें युवाओं को कॉमर्शियल पायलेट की ट्रेनिंग दी जाती है। हिसार में इसके लिए 15 सीटें तय हैं। फ्लाइंग क्लब की ओर से 200 घंटे के उड़ान प्रशिक्षण के लिए 22 लाख रुपये फीस तय है। कॉमर्शियल पायलेट लाइसेंस के लिए औसतन 10 हजार रुपये प्रति घंटा की फीस है। इस तरह का प्रशिक्षण देने के लिए यहां दो मिनी एयर क्राफ्ट हैं। कैसीना 172 चार सीट और कैसीना 152 दो सीट वाला क्राफ्ट है।
विज्ञापन


जनवरी 2016 के बाद यह एयरक्राफ्ट कोई उड़ान नहीं भर पाए हैं। दरअसल पांच साल के बाद चीफ फ्लाइंग ऑफिसर के लाइसेंस रिन्यू किए जाते हैं। जनवरी 2016 में सीएफओ के लाइसेंस रिन्यू करने के लिए डीजीसीए में भेजे गए थे। अब तक लाइसेंस रिन्यू नहीं किए गए हैं, जिस कारण यहां फ्लाइंग एक्टिविटी पूरी तरह से बंद हैं। 
विज्ञापन


चरणबद्ध तरीके से बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
हिसार की हवाई पट्टी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने का एलान सीएम कई बार कर चुके हैं, जिसमें चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। पहले चरण में हवाई पट्टी को 4000 फीट से बढ़ाकर 7000 फीट किया जाना है। इसके बाद यहां नाइट लैंडिंग फैसिलिटी शुरू की जाएगी। इस साल एयरपोर्ट विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 50 करोड़ के बजट का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन नहीं बनेगी रोड़ा
हिसार एयरोड्रम के लिए 194 एकड़ जमीन दी हुई है। यहां एयरपोर्ट विकसित करने के लिए करीब 3500 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव है। एयरोड्रम के चारों ओर सरकारी विभागों की जमीन उपलब्ध है। ऐसे में इसके विकास के लिए जमीन अधिग्रहण बड़ा मुद्दा नहीं होगा। 


लाइसेंस रिन्यू होने के लिए भेेजे गए हैं। इस कारण पिछले कुछ महीने से फ्लाइंग नहीं हो पा रही। जब लाइसेंस रिन्यू हो जाएंगे तो फिर से फ्लाइंग शुरू करा दी जाएगी। डीजीसीए की ओर से लाइसेंस रिन्यू होने का इंतजार है।
- कैप्टन डीके पूनिया, फ्लाइंग ऑफिसर हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed