फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, electric, hisar

बिजली फीडरों पर 70 एंपियर तक लोड में आई कमी

Fri, 26 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 26 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अगस्त महीने में तापमान घटने से शहर में बिजली सप्लाई करने वाले फीडरों पर बिजली का लोड भी कम हो गया है। इससे बिजली सप्लाई करने फीडरों को भी बिजली के लोड से कुछ राहत मिली है। पिछले महीने जहां शहर के सिटी व सिविल एरिया के 44 फीडरों पर 350 एंपियर तक लोड बढ़ गया था। वहीं, इस महीने इसमें 70 एंपियर तक की कमी आई है। जिससे करीब सभी फीडरों पर लोड 280 एंपियर तक पहुंच गया है। सामान्यत: बिजली फीडरों पर लोड 270 से 300 एंपियर से ऊपर नहीं जाता, लेकिन इस वर्ष गर्मी की अधिकता के कारण बिजली की खपत बढ़ने के कारण बिजली के लोड में काफी इजाफा हुआ था।
विज्ञापन

मई, जून, जुलाई महीने में दर्ज किया फीडरों पर सबसे अधिक लोड
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले तीन महीने में गर्मी की अधिकता से एसी, कूलरों के अधिक प्रयोग के कारण शहर के बिजली फीडरों पर लोड में बढ़ोत्तरी हो गई थी। इस कारण शहर में बिजली सप्लाइ में भी बाधा आ रही थी। क्योंकि फीडरों पर अधिक लोड के कारण शहर में बिजली की सप्लाइ करने में काफी समस्या आ रही थी, ऐसे में फीडरों का लोड एक-दूसरे पर डालकर शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारू किया जा रहा था।
विज्ञापन

132 केवी ट्रांसफार्मरों पर इस वर्ष बढ़ा अधिक लोड
बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा शहर के 132 केवी बिजलीघरों के मुख्य ट्रांसफार्मरों पर पिछले वर्ष की अपेक्षा लोड अधिक बढ़ा था। जो अब जाकर सामान्य हुआ है। शहर के राजगढ़ रोड स्थित बिजलीघर के तीन मुख्य ट्रांसफार्मर, 132 केवीए बीड़ बिजलीघर के व आर्य नगर 132 केवीए बिजलीघर के तीनों मुख्य ट्रांसफार्मरों पर पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 1200 एंपियर तक लोड बढ़ गया था, जबकि पिछले तीन-चार वर्षों को देखे तो इन ट्रांसफार्मरों पर लोड 1100 एंपियर तक ही बढ़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड घटने से बिजली के कटों से मिलेगी निजात
बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि बिजली फीडरों पर लोड घटने से शहरवासियों को बिजली के कटों की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। लोड के अधिकता के कारण पिछले तीन महीनों में लोगों को बिजली कटों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में बिजली कटों की समस्या में कमी आएगी।



इस वर्ष को देखे तो शहर में पिछले तीन-चार वर्षों से भी अधिक लोड बिजली फीडरों पर दर्ज किया गया है। लोड की अधिकता के कारण शहर में बिजली आपूर्ति में भी काफी बाधा आई।
- जयसिंह जेई, डीएचबीवीएन, ऑपरेशन सर्कल, राजगढ़ रोड, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed