{"_id":"6adf912f1ad49dd4b1016fe9","slug":"hisar-girls-became-runners-up-in-the-state-level-asmita-rugby-tournament-hisar-news-c-21-hsr1020-980923-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राज्यस्तरीय अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट में हिसार की बेटियां उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राज्यस्तरीय अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट में हिसार की बेटियां उपविजेता
विज्ञापन
राज्यस्तरीय अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट में उपविजेता रही हिसार की महिला टीम। स्रोत : कोच
हिसार। जींद में संपन्न राज्यस्तरीय अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट में हिसार की अंडर-18 बालिका टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम ने लीग चरण में तीन मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 112 अंक बनाए और शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में हिसार को जींद के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा।
हिसार रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा और कोच अमित मलिक ने बताया कि 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित स्पर्धा में टीम ने लीग चरण में दमदार खेल दिखाया। हिसार ने पहले मुकाबले में सोनीपत को 35-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में सिरसा को 40-0 और तीसरे मुकाबले में रोहतक को 37-0 से शिकस्त दी। इन तीनों मुकाबलों में 112 अंक बनाकर टीम लीग चरण में सर्वाधिक स्कोर करने वाली टीम बनी।
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के खेल मंत्रालय की अस्मिता पहल के तहत हरियाणा रग्बी एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारी नरेंद्र मोर के नेतृत्व में आयोजित की गई। कुसुम और अनूप ने प्रबंधक की भूमिका निभाई जबकि सतीश चहल तकनीकी प्रभारी रहे।
विज्ञापन
अंतिम 10 सेकंड में पलटा मुकाबला
नॉकआउट मुकाबलों में जीत दर्ज कर हिसार की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में हिसार और जींद के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। मैच के अंतिम 10 सेकंड में निर्णायक उलटफेर के बाद जींद ने 12-5 से जीत दर्ज की। टीम की सुहाना, कनिका, गरिमा, कुसुम, मंजू, उषा, अस्मिन, किरण, रूबी और इशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। एडवोकेट मुकेश कुमार, संदीप सोनी और संदीप लोहान ने खिलाड़ियों सहित पूरे हिसार रग्बी परिवार को बधाई दी।