फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: ED raids the establishments of Mahindra showroom operators and mining related businessmen

Hisar: महिंद्रा शोरूम संचालक व खनन से जुड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर ईडी का छापा, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

Thu, 11 Jul 2024 01:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 01:34 AM IST
सार

हिसार में चार व्यापारियों के पांच ठिकानों और भिवानी-तोशाम में खनन ठेकेदारों के शोरूम पर ईडी ने दबिश दी है। टीम हिसार में इनेलो नेता एवं महिंद्रा शोरूम संचालक के घर व शोरूम पर कई घंटों से रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
Hisar: ED raids the establishments of Mahindra showroom operators and mining related businessmen
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने बुधवार को हिसार, हांसी, भिवानी और तोशाम में खनन से जुड़े कारोबारियों, शो रूम संचालक और एक सेवानिवृत्त अधिकारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। हांसी और हिसार में तीन व्यापारियों और एक सेवानिवृत्त जिला राजस्व अधिकारी के घर भी ईडी की टीम पहुंची।

विज्ञापन


सुबह सात बजे से कार्रवाई में जुटी ईडी की टीम शाम तक जांच में जुटी थी। फिलहाल ईडी की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हिसार के चार लोगों में तीन खनन कारोबार से जुड़े हैं। टीम ने महिंद्रा शोरूम के संचालक संजय गुप्ता के शोरूम पर भी छापा मारा। संजय के शोरूम पर 24 जून को तीन बदमाशों ने 35 राउंड फायरिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। शोरूम संचालक संजय के पिता रामभक्त गुप्ता इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


ईडी की दो टीमों ने महिंद्रा शोरूम के संचालक संजय के ग्रीन पार्क स्थित आवास और ऑटो मार्केट में शोरूम पर छापेमारी की। तीसरी टीम ने अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी खारियावाला के अर्बन एस्टेट टू स्थित कोठी नंबर दो पर छापा मारा। एक अन्य टीम सेवानिवृत्त डीआरओ सतीश बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित कोठी नंबर 60 पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजनी और सतीश खनन कारोबार से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं, हांसी अनाज मंडी के आढ़ती रामबिलास सिंगला के प्रतिष्ठान पर ईडी की एक पांचवीं टीम पहुंची। सिंगला के खाते में खनन के समय 40 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, जिसके बाद ईडी ने उन्हें पहले भी तलब किया था। पिछले साल भी ईडी की टीम ने हिसार में खनन कारोबारी वेदपाल तंवर, वेदपाल कोहाड़, सुरेंद्र मलिक के आवास पर छापा मारा था।


भिवानी में खनन कारोबारी कांग्रेस नेता रतेरा और विनोद हसानिया ने घर टीम ने दी दबिश
भिवानी जिले में प्रवर्तन निदेशालय ने भिवानी व तोशाम में खनन ठेकेदारों के संस्थानों पर छापा मारा। खनन कारोबारी एवं कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा के भिवानी में सेक्टर 13 स्थित आवास पर ईडी की आठ सदस्यीय टीम पहुंची। टीम में पांच ईडी से जुड़े अधिकारी व तीन सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। इनमें दो महिला सीआरपीएफ कर्मचारी थी। मास्टर सतबीर रतेरा का तोशाम के खानक व डाडम क्षेत्र में अपनी धर्मपत्नी के नाम से खनन का कारोबार है। वहीं, खनन क्षेत्र से जुड़े विनोद हसानिया के तोशाम के गुलशननगर निवास पर ईडी की एक टीम पहुंची। खनन क्षेत्र में उनका पेट्रोल पंप है और क्रशर के कार्य में भी उनकी हिस्सेदारी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed