फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar depot to get 12 new buses in August, will run on longer routes

Hisar: जिले को अगस्त माह में मिलेंगी 12 नई बस, लंबे रूट पर दौड़ेंगी, यात्रियों को होगा लाभ

Wed, 27 Jul 2022 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 12:47 AM IST
सार

हिसार में रोडवेज डिपो को कुल 40 बस मिलनी हैं। नई बस हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन गुरुग्राम में तैयार हो रहीं हैं। पहले चरण में 12 बसें ही लेने की अनुमति मिली है। इन बसों के पहुंचने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेंगी।

विज्ञापन
Hisar depot to get 12 new buses in August, will run on longer routes
Haryana Roadways Bus - फोटो : File Photo

विस्तार

अगस्त माह में हिसार डिपो को 12 नई बसें मिलेंगी। इसको लेकर मुख्यालय की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात रहेगी कि इन बसों को दिल्ली, चंडीगढ़ समेत लंबे रूट पर चलाया जाएगा। वर्तमान समय में हिसार और हांसी सब डिपो में कुल 225 बसें हैं। इनमें से 175 बसें लोकल से लेकर लंबे रूट पर दौड़ रही हैं। अन्य बसें कंडम हो चुकी हैं। जिन्हें वर्कशॉप में खड़ा किया हुआ है।  

विज्ञापन


बता दें, कि रोडवेज को कुल 40 बसें मिलनी हैं। पहले चरण में 12 बसें ही लेने की अनुमति मिली है। इन बसों के पहुंचने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेंगी। उधर, इलेक्ट्रिक बसों को लेकर भी मुख्यालय स्तर पर बातचीत चल रही है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन गुरुग्राम में बसें तैयार की जा रही है। बसों को लेकर रोडवेज की ओर से मुख्यालय बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


जहां एक ओर नई बसों को लंबे रूट पर चलाया जाएगा, वहीं इलेक्ट्रिक बसों को ग्रामीण रूट पर दौड़ाया जाएगा। कारण है कि सबसे ज्यादा विद्यार्थियों और यात्रियों को ग्रामीण रूट पर समस्या आ रही है। ग्रामीण रूट पर बसों की सुविधा नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी कई बार प्रदर्शन कर रोड जाम कर चुके हैं। मगर अब जल्द समस्या दूर होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार डिपो को 40 नई बसें मिलनी हैं, मगर पहले चरण में सिर्फ12 बसें ही मिलेंगी। अगस्त माह में रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ जाएगी। बसें आने के बाद यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।  - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed