फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar DC surrounded by controversies, Questions raised on BJP District President inaugurating building

विवादों में घिरे हिसार के डीसी: भाजपा जिला अध्यक्ष से उद्घाटन कराने पर उठे सवाल, विपक्ष के नेता बोले...

Wed, 14 Aug 2024 01:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 01:04 PM IST
सार

प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली बार यह हुआ है कि प्रशासन ने किसी विधायक या सांसद की बजाय एक पार्टी के पदाधिकारी से विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास करवाया। भाजपा ने ऐसा करके लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
Hisar DC surrounded by controversies, Questions raised on BJP District President inaugurating building
भाजपा नेता का स्वागत करते हिसार डीसी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार जिला प्रशासन ने जिले के 72 करोड़ रुपये के विकास कार्याें उद्घाटन शिलान्यास भाजपा के जिला अध्यक्ष से कराया दिया। जिस शहर में खुद स्वास्थ्य मंत्री मौजूद हों, डिप्टी स्पीकर हों उस शहर में मंत्री, विधायकों को छोड़कर जिला अध्यक्ष से उद्घाटन कराने पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपायुक्त ने प्रोटोकोल तोड़कर भाजपा जिला अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विकास कार्याें के उद्घाटन- शिलान्यास का प्रेसनोट भी जारी कर दिया। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संसोधित प्रेसनोट भेजा गया। जिसमें बताया गया कि उद्घाटन-शिलान्यास सीएम नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस से किए हैं।

विज्ञापन


विपक्ष के नेताओं ने इस उद्घाटन-शिलान्यास को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल का जिला अध्यक्ष संवैधानिक पद नहीं है। इसके बाद भी सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष को मंत्री से भी अधिक सम्मान दिया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष के अशोक सैनी से जिला प्रशासन ने 72 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का उद्घाटन-शिलान्यास कराया। नियमों के अनुसार यह पूरी तरह से गलत है। विपक्ष के नेताओं ने इस बारे में प्रदेश के मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन


प्रशासन भाजपा के सामने नतमस्तक
प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली बार यह हुआ है कि प्रशासन ने किसी विधायक या सांसद की बजाय एक पार्टी के पदाधिकारी से विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास करवाया। भाजपा ने ऐसा करके लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने का काम किया है। इस प्रकरण से पता चलता है कि प्रशासन भाजपा पार्टी के आगे नतमस्तक है। एक ही अधिकारी को कई महकमों की छह महीने तक तीन तीन आईएएस अधिकारियों के पद का जिम्मा देना साफ इशारा है कि दाल में जरूर कुछ काला जरूर चल रहा है। इसका जवाब देना चाहिए क जिलाध्यक्ष ने किस हैसियत से विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। प्रदेश के मुख्य सचिव से कार्रवाई करने की मांग करेंगे। -योगेश सिहाग, प्रदेश प्रवक्ता , हरियाणा कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा
भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। देश व प्रदेश के इतिहास में सत्ता का दुरुपयोग इस प्रकार से किसी ने नहीं किया। इस मामले से पता चलता है कि भाजपा सरकार में प्रशासन भी पूरी तरह से पंगु हो चुका है। जिला प्रशासन यदि किसी पार्टी की चाटुकारिता करता है तो उससे चुनावों में भी निष्पक्ष होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस मामले ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले से प्रशासन के प्रति आम जनता का भरोसा कमजोर हुआ है। उच्चाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -वीएल शर्मा, जिला सचिव , आम आदमी पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed