{"_id":"6a738dce11bdc7e7c00d7073","slug":"hisar-bike-borne-miscreants-open-fire-three-injured-including-a-couple-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कांवड़ियों को रवाना करने पहुंचे परिजनों पर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, दंपती सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कांवड़ियों को रवाना करने पहुंचे परिजनों पर बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, दंपती सहित तीन घायल
Thu, 06 Aug 2026 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:54 AM IST
सार
गोली लगने से दंपती व उनकी भतीजी घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके से खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
हमले में घायल महिला...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मॉडल टाउन एरिया स्थित दयानंद कॉलोनी में बुधवार रात करीब सवा 9 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने शिव मंदिर के सामने खड़े लोगों पर गोलियां बरसाई। गोली लगने से दंपती व उनकी भतीजी घायल हो गए। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके से खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 13 निवासी गौतम ने बताया कि उसका भांजा न्यू मॉडल टाउन निवासी सागर, सुमित, शुभम अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। रवाना होने से पहले दयानंद कॉलोनी के शिव मंदिर में पूजा कार्यक्रम था जिसके उसका पूरा परिवार वहां पहुंचा हुआ था। वहां अन्य कांवड़ियों के परिवार वाले भी थे। इसी दौरान दो बाइक वहां से गुजरी और थोड़ी दूर जाकर एक बाइक पर सवार युवकों ने लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके भाई गोंविद की पीठ पर गोली लगी जबकि गोविंद की पत्नी निशा की बाजू में गोली लगी जो बाजू के आर-पार हो गई। इसके अलावा उसकी बेटी 13 साल की गुन्नू को छाती पर छर्रा लगा। तीनों घायलों को तुंरत जिंदल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
नशा बेचते हैं हमलावर
गौतम ने बताया कि हमलावरों के नाम मुकेशर, राहुल व ननकू है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। तीनों सुल्फा आदि बेचते हैं। गौतम ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन पर फायरिंग क्यों की गई है। चूंकि वहां काफी संख्या में लोग थे। ऐसे में यह नहीं बताया जा सकता है कि वह किस पर फायरिंग करने आए थे। संभावना है कि अपनी धाक जमाने के लिए इन्होंने यह फायरिंग की हो।
विज्ञापन
गोली लगने पर पत्नी चिल्लाई
गोविंद ने बताया कि वह शिव मंदिर में अपनी पत्नी दो बच्चों, मां, भाई की पत्नी व उसकी तीन बेटियों के साथ मौजूद था। अचानक उसे लगा कि उसकी पीठ पर कुछ लगा है। उसने मुड़कर देखा तो उसके एक बाइक व एक स्कूटी जाती दिखाई दी। बाइक पर तीन लोग व स्कूटी पर एक व्यक्ति सवार था। तभी उसकी पत्नी चिल्लाई और जोर से उसका हाथ पकड़ लिया। उसके हाथ से खून निकल रहा था। इसके बाद उसकी भतीजी की छाती पर भी एक छर्रा लगा। इसके बाद उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को पास ही दोस्त के घर पर छोड़ा और पत्नी व भतीजी को लेकर जिंदल अस्पताल आया। उसकी भतीजी छठी कक्षा में पढ़ती है।
तीन लोगों को राउंड अप किया है। मौके से तीन खोल बरामद किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
-मदन लाल, पुलिस प्रवक्ता