Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar airport premises declared wildlife free, SPG team will do rehearsal; Minister Vipul Goyal will arrive

खोज अभियान बंद: हिसार एयरपोर्ट परिसर वन्यप्राणी मुक्त घोषित, SPG की टीम करेगी रिहर्सल; मंत्री विपुल गोयल आएंगे

Fri, 11 Apr 2025 11:28 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

वन्यप्राणी विभाग की टीम के 6 जिलों के 400 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी हिसार एयरपोर्ट परिसर में तैनात किए गए थे। पिछले एक सप्ताह ये यह टीम हिसार में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

विज्ञापन
Hisar airport premises declared wildlife free, SPG team will do rehearsal; Minister Vipul Goyal will arrive
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री की ओर से दी गई डेडलाइन पर वन्यप्राणी विभाग ने वीरवार को एयरपोर्ट परिसर काे वन्यप्राणी मुक्त कर दिया है। छह जिलों से आए 400 से अधिक कर्मियों ने वीरवार को दो वन्यप्राणी पकड़े। इसके बाद इस क्षेत्र को वन्यप्राणी मुक्त करार देते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया है, जिसके बाद हिसार डीसी, एसपी, एडीसी, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट क्षेत्र का निरीक्षण किया। अब 11 अप्रैल को एसपीजी के साथ अधिकारियों की बैठक होगी।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर 503 करोड़ रुपये लागत के टर्मिनल का शिलान्यास कर हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले आठ अप्रैल को सीएम नायब सिंह सैनी हिसार पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों को तीन दिन में एयरपोर्ट को वन्यप्राणी मुक्त करने का निर्देश दिए थे। यह डेडलाइन 10 अप्रैल को पूरी होनी थी।
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से दी गई डेडलाइन पर वन्यप्राणी ने छह जिलों के करीब 400 से अधिक कर्मचारियों ने वीरवार को पूरे परिसर में तलाशी की। इस दौरान वन्यप्राणी विभाग ने दो नीलगाय पकड़ीं, जिसके बाद पूरे परिसर में दो बार फिर से खोज अभियान चलाया, जिसमें कोई भी वन्यजीव अंदर नहीं मिला। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग ने उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेजी। हिसार डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, एडीसी सी जयश्रद्धा, निगम आयुक्त नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारियाें ने एयरपोर्ट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सीएमओ को अपनी रिपोर्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एयरपोर्ट परिसर में लगी आग...

बुधवार देर शाम एयरपाेर्ट परिसर में उगी झाड़ियों में आग लग गई। एयरपोर्ट के फायर ब्रिगेड स्टेशन की गाड़ियाें ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वन्यजीवों को झाड़ियों से बाहर निकालने के लिए टीम पटाखे छोड़ रही थी, जिसमें एक पटाखा सूखी झाड़ियों में गिरने से आग लग गई।

6 जिलों के 400 कर्मियों ने पूरा किया अभियान

वन्यप्राणी विभाग की टीम के 6 जिलों के 400 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी हिसार एयरपोर्ट परिसर में तैनात किए गए थे। पिछले एक सप्ताह ये यह टीम हिसार में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी, जिसमें वन्यप्राणी विभाग की टीम ने एयरपोर्ट परिसर के अंदर से 14 जीव पकड़े हैं। कुछ वन्य प्राणी एयरपोर्ट परिसर के बाहर से भी पकड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed