फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar air in very bad condition, AQI reached 444

बेहद खराब स्थिति में हिसार की हवा, एक्यूआई 444 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hisar air in very bad condition, AQI reached 444
हिसार। शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 444 पहुंच चुका है। इसके साथ ही हवा में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उधर, शुक्रवार को मौसम साफ रहने से दिन के समय स्मॉग में कमी आई।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अक्तूबर को एक्यूआई का स्तर 200 पार जाने के साथ ही शहर में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया था। 27 अक्तूबर को यह आंकड़ा 300 को पार कर गया और प्रदूषण की स्थिति खराब से ज्यादा खराब हो गई। इसके अलावा 2 नवंबर से छाए स्मॉग ने इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया। बुजुर्गों और दमा के मरीजों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पीएम 2.5 अधिकतम स्तर पर
शुक्रवार को पीएम 2.5 अपने अधिकतम स्तर 500 पर पहुंच गया। इसका स्तर यदि इससे ऊपर जाता है तो वह मापक यंत्र में नहीं आता। पीएम 2.5 वातावरण में मौजूद वे बारीक कण हैं, जो सीधे हमारी सांस के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारे फेफड़ों पर चिपक जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ, स्मॉग भी कम हुआ
दो दिनों से शहर में स्मॉग भी छाया हुआ था। मगर शुक्रवार को जैसे ही मौसम साफ हुुआ और धूप निकली तो स्मॉग में भी कमी आई। चिकित्सकों की मानें तो स्मॉग के कारण अस्थमा, फेफड़े के ऊतकों को नुकसान, फेफड़ों का संक्रमण, हृदय की समस्याएं, त्वचा रोग, बालों का गिरना, आंख, नाक व गले में जलन, उच्च रक्तचाप, शरीर की रक्षा प्रणाली का कमजोर होना और ब्रेन स्ट्रोक की संभावना भी रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान
- लंबी अवधि के लिए बाहर रहने से बचें।
- घर पर व्यायाम और योग करें और बाहरी प्रदूषण से बचें।
- अगर आंखों में जलन होती है तो पानी से उन्हें अच्छी तरह धो लें। कोई राहत न मिले तो चिकित्सक को दिखाएं।
- घर से निकलने के समय अच्छी गुणवत्ता का चश्मा और मास्क पहनें।
8 नवंबर तक राहत मिलने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 4 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इसके असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात और 6 से 8 नवंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश और बाकी हिस्सों में आंशिक बादलवाही व सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे संपूर्ण इलाके में छाए स्मॉग से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed