{"_id":"571d29be4f1c1ba06e8b6dde","slug":"hindi-story-kiran-bedi-hu-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता उपदेश वाली धरती को देखना चाहती हूं संस्कारी हरियाणा : किरण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता उपदेश वाली धरती को देखना चाहती हूं संस्कारी हरियाणा : किरण बेदी
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
किरण
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रथम आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि वे गीता के उपदेश वाली इस धरती को संस्कारी हरियाणा के रूप में देखा चाहती हैं। बेदी रविवार को एचएयू के सभागार में पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता प्रो. छत्रपाल की बहन बेबी सुधारानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम और ग्रामीण उच्चतम शिक्षित छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।
हरियाणा मेरा घर और कर्मभूमि
किरण बेदी ने अपने भाषण में कहा कि हरियाणा से मेरा पुराना नाता है। यह मेरा घर भी है और कर्मभूमि भी। सोहना के पास एक गांव में हमारी मां ने चारों बहनों के लिए एक मकान लेकर दिया था, ताकि हम वहां कभी एक साथ इकट्ठा रह सकें। हरियाणा देश का पहला प्रदेश है, जहां जेलों में संस्कारी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश वाली इस धरती को मैं संस्कारी हरियाणा देखना चाहती हूं।
महिला मंडल में शामिल हर बेटी जरूर बनें अपने गांव की पंच-सरपंच
बेटियों को प्रोत्साहन देते हुए देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी ने कई उदाहरण भी दिए। उन्होंने मंच से कहा कि जो बहन-बेटियां महिला मंडल चला रही हैं, वे एक बार अपने गांव की पंच-सरपंच जरूर बनें।
विज्ञापन
पुरुषों पर न लगाएं झूठा आरोप
महिलाओं द्वारा पुरुषों पर झूठे आरोप लगाने वाले बढ़ रहे मामलों को लेकर किरण बेदी ने महिलाओं को एक सबक भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों से प्रार्थना हैं कि वे पुरुषों पर झूठे आरोप न लगाएं। पुलिस को वही बताएं, जो सच है। किसी के दबाव में या अन्य किसी लोभ-लालच में आकर पुलिस को गुमराह न करें। इससे आपका भी समय खराब होगा और पुलिस का भी। संस्कारी महिलाएं जो सच है, वो बताओ, सच संस्कार का ही हिस्सा है।
देश उत्थान के लिए चार मंत्र देती हूं
किरण बेदी ने सभागार में चार मंत्र दिए। मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि उत्थान के लिए देश अमीर होना चाहिए और वह अमीर कैसे होंगे, इसके लिए चार मंत्र जरूरी हैं। बिना इन मंत्रों के देश का उत्थान यानी देश अमीर नहीं बन सकता। उन्होंने पहला मंत्र शिक्षित यानी शिक्षा को बताया, देश का हर व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष पढ़ा-लिखा होना चाहिए। दूसरा स्वच्छ हमारा देश, हमारा गांव, हमारा घर स्वच्छ हो। तीसरा स्वास्थ्य, यानी हम पूरी तरह से स्वस्थ हों ... मानसिक और शारीरिक रूप दोनों से। चौथा है संस्कारी यानी हमारे अंदर संस्कार होने चाहिए। उन्होंने उदाहरण भी दिया कि दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर महिलाएं अनपढ़ हैं। एक दिल्ली है, जहां देश विदेश के लोग एयरपोर्ट पर आते-जाते हैं, लेकिन वहां से कुछ ही किलोमीटर पर अनपढ़ता है।
अच्छी बरसात हो इस साल, बचाएं बूंद-बूंद
भाषण के अंत में किरण बेदी ने कहा कि इस साल अच्छी बरसात हो, यही कामना करते हैं। बशर्तें आप लोग पानी की एक-एक बूंद बचाएं। जोहड़-तालाब साफ रखें। जैसे-जैसे पानी की बूंद नीचे जाएगी, हमारा सिर ऊपर उठता जाएगा।
यह रहे मौजूद

समारोह को एमडीयू के प्रो. शशिकांत, एचएयू के कुलपति डॉ. केएस खोखर ने भी संबोधित किया। सम्मान समारोह मेें जिले के सभी गांवों से आई लगभग 300 छात्राओं को शिक्षा-खेल के क्षेत्र में अपने गांव में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने पर स्मृतिचिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार बंसल, भिवानी महापंचायत के संयोजक एवं पूर्व छात्र नेता संपूर्ण सिंह, विजय ठकराल सहित सम्मान समारोह से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थित थीं।