फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Highlighted the role of 'Vande Mataram' in the freedom struggle.

Hisar News: स्वतंत्रता संग्राम में वंदेमातरम् की भूमिका पर प्रकाश डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Highlighted the role of 'Vande Mataram' in the freedom struggle.
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को पंचनद शोध संस्थान, इतिहास विभाग और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता का मंत्र : वंदेमातरम् विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्रोफेसर मुदिता वर्मा ने वंदेमातरम् के इतिहास और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1878 में रचित उपन्यास आनंदमठ में वंदेमातरम् को स्थान दिया जिसका पहली बार 1896 में गायन हुआ। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरणा और साहस का प्रतीक बना।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सतीश सिंगला ने की। उन्होंने वंदेमातरम् की भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष नरेंद्र ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी से पहले पौधरोपण किया गया और अंत में अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed