फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HARSAC satellite cannot find fire location

हरियाणाः प्रदूषण के आगे सैटेलाइट भी 'फेल', नहीं ढूंढ पाया फायर लोकेशन

Sun, 03 Nov 2019 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
HARSAC satellite cannot find fire location
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूरे हरियाणा में पर्यावरण के हालात बदतर हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शनिवार को हरसैक की सेटेलाइट भी धरती पर फायर प्वाइंट का सही अंदाजा नहीं लगा सकी। हरसैक के निदेशक डॉ. वीएस आर्य ने कहा कि प्रदूषण बहुत बढ़ गया है।

विज्ञापन


धुएं सहित विभिन्न कारणों से हम फायर प्वाइंट का सही अंदाजा नहीं लगा सके। उम्मीद है रविवार को हम हर जगह का सही डेटा दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के उच्च अधिकारियों को इस बारे में बता दिया है। किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन


खिलाड़ी परेशान
स्मॉग के कारण शनिवार को खिलाड़ियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कारण है कि खेल महाकुंभ में महाबीर स्टेडियम में बास्केटबाल और जाट कॉलेज में फुटबाल प्रतियोगिता चल रही थी। ऐसे में खिलाड़ी काफी परेशान नजर आए। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों को खेल मैदान से दूर रखा जाए और बच्चों को ऐसी जगह न भेजा जाए जहां पर्यावरण प्रदूषित हो। ऐसे में प्रतियोगिता का क्या होगा, इस पर भी जिला प्रशासन रविवार को फैसला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्मॉग से ये हो सकती हैं बीमारी

  • स्मॉग से फेफड़े और सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी का खतरा।
  •  खांसी, जुकाम और सीने में दर्द की समस्या।
  • स्किन संबंधी समस्या।
  • बाल झड़ना।
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा।
  • अस्थमा के रोगियों को अटैक पड़ने का खतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed