फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Height of success not captivated by height

कद काठी की मोहताज नहीं कामयाबी की ऊंचाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Height of success not captivated by height
एडवोकेट मीनू रहेजा - फोटो : Hisar
पूनम शर्मा
विज्ञापन

हिसार। कामयाबी की ऊंचाई कद काठी की मोहताज नहीं होती। इसके लिए हमें अपने हुनर, लगन और हौसले को सीढ़ी बनाना पड़ता है। इसकी जीती जागती मिसाल हैं हिसार के डोगरान मोहल्ले की रहने वाली लीगल एड काउंसलर मीनू रहेजा। लीगल एड काउंसलर मीनू रहेजा का कद केवल 2.9 फुट है। इसकी वजह से उन्हें समाज के ताने सुनने को मिले, लेकिन कहते हैं न अगर खुद पर विश्वास हो तो किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। इन्होंने बेतुकी बातों को नजरअंदाज कर खुद को इस काबिल बनाया कि आज वह देश की सबसे छोटे कद की पहली लीगल एड काउंसलर है। इसके कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। नवरात्रि के मौके पर कम हाइट वाले लोगों के लिए मीनू का संदेश है कि लोगों की बातों को नजरअंदाज करो और आगे बढ़ो। इंसान की पहचान कद से नहीं, काबिलियत से होती है। संवाद
लोगों के तानों को बनाया ताकत, जज बनने का सपना
मीनू रहेजा ने बताया कि मेरे माता-पापा चाहते थे कि मैं वकील बनूूं और लोगों के सामने खड़ी होकर वकालत करूं। उनका सपना मैंने सच कर दिखाया है। मेेरा सपना है कि मैं जज बनूं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोग मेरी हाइट को लेकर ताने मारते थे। कहते थे कि ये क्या करेगी बौनी। जब मैं कहीं आती-जाती, तब मेरे चलने को लेकर भी ताने मारते और मुझ पर हंसते। लेकिन मैंने लोगों की बातों को मेेरी कमजोरी नहीं, ताकत बनाया। मीनू ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उन्होंने अपनी मां के नाम पर रहेजा कृष्णा दिव्यांग (आरकेडी) नाम से एनजीओ शुरू किया। वह दिव्यांग की मदद करना चाहती हैं, ताकि वे भी सामान्य लोगों की तरह पढ़े लिख सकें।
विज्ञापन

मम्मी-पापा ने दूर की थी वकालत की हिचक
मीनू ने बताया कि जब मैं पहली बार कोर्ट में आई तो मन में अजीब सी हिचक थी कि मैं कैसे इन सब लोगों के बीच में काम करूंगी। तब मम्मी और पापा ने मेेरा हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तुम कर सकती हो। मैं उनको ही अपना आदर्श मानती हूं। उन्हीं की वजह से मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक ये सम्मान मिले
- जून 2019 में इनफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली।
- नवंबर 2019 में एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली।
- नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और कलाम बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
- टैलेंटेड वुमन विद ऑथेंटिक अचीवमेंट (स्पेशल एबल्ड) से भी सम्मानित हुईं।
- 2019 में असाधारण दिव्यांग महिला और इंडिया स्टार पर्सनेलिटी (हरियाणा) पुरस्कार मिला।
- वर्ष 2020 में इंडियन मोस्ट स्पार्कलिंग अवॉर्ड मिला।

एडवोकेट मीनू रहेजा

एडवोकेट मीनू रहेजा- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed