फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Heavy rain in most places of the state

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हुई झमाझम बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in most places of the state
मंगलवार को शहर के फव्वारा चौक के पास तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन - संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय हो गया, जिसके कारण दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश हुई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी, कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज बारिश हुई। हिसार में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जो 13.5 एमएम दर्ज की गई। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार देर रात तक प्रदेश के यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, रोहतक, भिवानी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम व मेवात जिलों में बूंदाबांदी होती रही। बारिश के बाद लोगों तपिश से राहत मिली है। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र व अन्य सिस्टमों के कारण मानसून की सक्रियता प्रदेश में बढ़ रही है। इससे प्रदेश में 29 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बेहद तेज बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात्रि तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 32.1 26.9
हिसार - 33.8 27.2
करनाल - 31.2 26.4
नारनौल - 31.6 26.2
रोहतक - 31.0 26.8
गुरुग्राम - 30.0 25.4
भिवानी - 33.8 28.2
सिरसा - 31.0 27.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed