{"_id":"6a5a87d329bc4c92e502a40e","slug":"heat-will-continue-to-plague-the-region-today-with-relief-expected-from-the-19th-and-heavy-rain-expected-from-the-20th-hisar-news-c-21-hsr1020-912225-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज गर्मी सताएगी, 19 से राहत के आसार, 20 से झमाझम बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज गर्मी सताएगी, 19 से राहत के आसार, 20 से झमाझम बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई और लोग बूंदों का इंतजार करते रहे। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं जबकि 19 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 20 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना है।
रोहतक में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है लेकिन दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा और एनसीआर में अभी मानसून कमजोर बना हुआ है। मानसून ट्रफ तराई क्षेत्र में स्थित है और मानसूनी हवाओं की गति भी कमजोर है। लगातार दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अगले दो-तीन दिनों तक कमजोर मानसून की स्थिति बनी रहने से गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
19 जुलाई से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां
डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 19 जुलाई के बाद हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाली मौसमी हलचल तथा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून ट्रफ मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के उत्तरी-पूर्वी जिलों में 19 जुलाई से हल्की बारिश और बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। 20 जुलाई की सुबह से मानसून गतिविधियों में विस्तार होगा। 20 से 25 जुलाई के दौरान तेज हवाओं, गर्जना और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके बाद 27 से 30 जुलाई के बीच भी मौसम में बदलाव और मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। जुलाई के तीसरे और चौथे सप्ताह में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।