{"_id":"65d0d5816144bd4f910a850b","slug":"health-of-six-students-sitting-on-hunger-strike-deteriorated-hisar-news-c-21-hsr1020-323842-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भूख हड़ताल पर बैठे छह विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भूख हड़ताल पर बैठे छह विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
Sat, 17 Feb 2024 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
हिसार। मांगों को लेकर लुवास में आईआईवीईआर बहु अकबरपुर के बीवीएससी के छह विद्यार्थी शनिवार को भी दूसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। वहीं दिन में विद्यार्थियों का एक ग्रुप विवि रजिस्ट्रार से भी मिला था, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। वहीं इस मामले में इंडियन वेटरनेरी एसोसिएशन के प्रधान डॉ. उमेशचंद्र शर्मा ने भी पत्र जारी कर विद्यार्थियों का समर्थन किया है। वहीं फीस बढ़ोतरी के मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। वहीं वीसीआई के सदस्य विजय कुमार ने भी पत्र जारी कर विद्यार्थियों का समर्थन किया है।
वहीं भूख हड़ताल पर बैठने वाले छह विद्यार्थी सुमन, विक्रम, दीपक, कृतव्या, राहुल और नीमी ने कहा की जब तक उनकी मांगों को समाधान नहीं होती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार शाम पांच बजे से भूख हड़ताल पर बैठने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा हरियाणा, बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की वेटरनरी एसोसिएशन ने विद्यार्थियों के हक में पत्र जारी कर उनका समर्थन जता चुके हैं।
फीस बढ़ोतरी के मामले में हाईकोर्ट में चल रहे केस में अब 20 फरवरी को सुनवाई होनी है इससे पहले 16 फरवरी को सुनवाई हुई थी, जिसमें विवि को संस्थान से हाजिरी रजिस्टर लेकर आने को कहा था। विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद उनके संस्थान से एक टीम हाजिरी के रजिस्ट्रर भी लेकर आई है।