फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU student Surabhi selected for MSc at Utah State University in US

एचएयू की छात्रा सुरभि का अमेरिका के यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में एमएससी के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
HAU student Surabhi selected for MSc at Utah State University in US
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की छात्रा सुरभि को अमेरिका की शीर्ष यूनिवर्सिटियों में शामिल यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए में दो वर्षीय (मास्टर ऑफ साइंस) एमएससी डिग्री कार्यक्रम के लिए चुना गया है। वह वहां डॉ. जेनिफर मैक एडम्स के मार्गदर्शन में पादप विज्ञान विषय में एमएस करेगी। इसके दौरान उन्हें लगभग 80 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के साथ-साथ ट्यूशन फीस, रहने का खर्च व छात्र स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने सुरभि की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तीन माह में उच्च शिक्षा के लिए विदेशी विश्वविद्यालय में जाने वाली सुरभि सातवीं छात्रा है।
विज्ञापन

सुरभि ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता आशा और पिता पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार के संस्कारों व प्रोत्साहन को दिया। सुरभि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ योग और एनएसएस जैसी सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे रही है। बीएससी (कृषि) में उसने कक्षा में 8.21 का उच्चतम ओजीपीए प्राप्त किया और जीआरई परीक्षा में 340 में से 315 अंक हासिल किए। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. सुरेंद्र कुमार पाहुजा, एसोसिएट डीन डॉ. एमएल खीचड़, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed