फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hau, hau hisar, hisar hau program, any weather plantation, hisar, haryana

अब किसी भी मौसम में तैयार हो सकेगी वृक्षों की पौध

Thu, 07 Apr 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Thu, 07 Apr 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
hau, hau hisar, hisar hau program, any weather plantation, hisar, haryana
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय - फोटो : bureau

हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि वानिकी के लिए उपयुक्त वृक्षों की आनुवंशिक रूप से बेहतर प्रजातियों के पौधे तैयार होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय में नई सुविधा जुटाई गई है। विश्वविद्यालय के वानिकी विभाग द्वारा इस कार्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मुहैया की गई करीब 26.4 लाख रुपये अनुदान राशि से एक मिस्ट चैंबर तथा हार्डनिंग चैंबर (शेड हाउस) का निर्माण किया गया है। कुलपति डॉ. केएस खोखर ने इस शेड हाउस का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. खोखर ने कहा कि मिस्ट तथा हार्डनिंग चैंबरों की मदद से विभिन्न कृषि वानिकी प्रणालियों में इस्तेमाल के लिए सफेदा, महानीम, खेजरी, ड्रेक, शीशम आदि के आनुवंशिक रूप से उन्नत पौधे तैयार किए जा सकेंगे। कुलपति ने अनुसंधान निदेशक डॉ. एसएस सिवाच तथा वानिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. केएस बांगरवा के साथ मिस्ट तथा हार्डनिंग चैंबरों की कार्यप्रणाली देखी।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. बांगरवा ने बताया कि पौधा उगाने तथा कलम के फुटाव के लिए आदर्श तापमान, आर्द्रता और प्रकाश की तीव्रता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मिस्ट चैंबर में सालभर किसी भी मौसम में इन घटकों का आदर्श संयोजन किया जा सकता है। इसलिए पूरा वर्ष बीज या कलम से नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed