फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU agitation: Cabinet minister agreed to three demands, students are adamant on removing VC

Hisar News: एचएयू आंदोलनः कैबिनेट मंत्री ने तीन मांगों पर जताई सहमति, छात्र वीसी को हटाने पर अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
HAU agitation: Cabinet minister agreed to three demands, students are adamant on removing VC
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में आंदोलनरत छात्रों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को चार छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिला। इस दौरान मंत्री ने तीन मांगों पर सहमति जताई, लेकिन विद्यार्थी कुलपति को हटाने की मांग पर अड़ गए। गंगवा ने कहा कि यह मांग पूरी नहीं हो सकती। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। वहीं, विद्यार्थियों के आंदोलन के चलते शुक्रवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित रही। सोमवार को परीक्षाएं होंगी या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं किया है। उधर, आंदोलन के समर्थन में कैथल के देवीगढ़ में ग्रामीणों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि धरने पर बैठे विद्यार्थियों से बातचीत के बाद ही आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया जाएगा। छात्रों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने वजीफा राशि पहले की तरह दिए जाने, मारपीट के आरोपी प्रोफेसर राधेश्याम व विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुखबीर को निलंबित करने और विश्वविद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले गांवों का कोटा पहले की तरह की लागू रखने पर सहमति जताई, लेकिन कुलपति प्रो. बीआर कांबोज को हटाने के लिए वह राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थी बोलेः अब प्राथमिक मांग कुलपति को हटाना है
मंत्री से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल धरनास्थल पर पहुंचा और वहां बैठे विद्यार्थियों को बातचीत के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी, उससे अवगत करवाया। इस पर सभी विद्यार्थियों ने कहा कि अब कुलपति को हटाने के बाद ही धरना खत्म होगा। उनकी प्राथमिक मांग कुलपति को हटवाना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान पर केंद्र पर लगाया ताला
छात्रों के आंदोलन के समर्थन में कैथल के देवीगढ़ में ग्रामीणों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के प्रति तानाशाही रवैया अपना रहा है, जो गलत है। कृषि विज्ञान केंद्र के लिए उन्होंने अपनी जमीन विश्वविद्यालय को दी, लेकिन विश्वविद्यालय उनका कोटा ही खत्म कर रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed